Showing posts with label लातेहार. Show all posts
Showing posts with label लातेहार. Show all posts

Jharkhand Crime: लातेहार में डबल मर्डर, मां और बच्चे की ली जान

No comments

30 August 2025


लातेहार: जिला के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव में एक व्यक्ति ने रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी बीवी और बच्चे की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया. एसडीपीओ भरत राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. दरअसल, गणेशपुर गांव निवासी मोहनलाल उरांव का झगड़ा अक्सर अपनी पत्नी मुन्नी देवी से होता था. कई बार पति-पत्नी में मारपीट भी हुई थी. बताया जाता है कि गुरुवार की रात में भी पैसे को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था और मामला मारपीट तक पहुंच गया. शुक्रवार को काफी देर तक जब मोहनलाल के घर में कोई चहलकदमी दिखाई नहीं दी तो ग्रामीणों को कुछ संदेह हुआ. घर का दरवाजा खुला हुआ था. लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो पाया कि मुन्नी देवी और उनका 3 वर्षीय पुत्र जमीन पर मृत पड़े हुए हैं.

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन आरंभ कर दी. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था. गुरुवार रात भी दोनों में मारपीट हुई थी. संभावना जताई जा रही है कि पति ने ही पत्नी और बच्चे की हत्या कर दिया है. इधर घटना के बाद आरोपी पति मोहनलाल उरांव घर से फरार है. डीएसपी भरत राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तो यही लग रहा है कि आरोपी मोहनलाल उरांव ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है.

फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित स्थल पर छापामारी आरंभ कर दी है. वहीं मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर इसकी जांच भी आरंभ कर दी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. इधर घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में इससे पूर्व ऐसी घटना कभी नहीं घटी थी. पति-पत्नी की लड़ाई में निर्दोष बच्चे की हत्या करना अत्यंत निंदनीय है. दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. इधर पुलिस ने मृतक महिला और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. 

Naxalite : पांच लाख का ईनामी उग्रवादी राकेश गंझू उर्फ विराट जी समेत तीन गिरफ्तार ! अधिकारिक पुष्टि नहीं

No comments

18 October 2022


लातेहार : जिले के पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी उग्रवादी दामोदर घाटी के आसपास के गांव में छिपे हैं, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू की. इसी दौरान पुलिस ने क्षेत्र के चंदवा-चतरा एनएच-99 के दामोदर घाटी के पास से पांच लाख का इनामी उग्रवादी राकेश गंझू उर्फ विराट जी समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार उग्रवादियों में दो महिला है.

दरअसल, बीते रविवार ही पुलिस ने तीनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए सभी अग्रवादी टीपीसी संगठन के बताए जा रहे हैं. वहीं, पकड़ा गया उग्रवादी राकेश गंझू उर्फ़ विराट जी पर पांच लाख का इनाम भी है. वहीं, गिरफ्तार किए गए उग्रवादी में दो महिला शामिल है. हालांकि, पुलिस की तरफ से गिरफ्तारी की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन आने वाले दो तीन दिनों में जिला पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दे सकती है. 

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में दाखिले के लिए आज से भरे जाएंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

No comments

15 October 2022


रांची : नेतरहाट आवासीय विद्यालय में छठी क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आज यानी शनिवार से एडमिशन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से फार्म भरे जाएंगे. वहीं, फार्म भरने की आखिरी तारीख 30 नवंबर होगी. बता दें कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए बच्चों को एक परीक्षा देना होता है जो ढ़ाई घंटे की होती है. वो परीक्षा सभी प्रमंडल मुख्यालयों में 29 जनवरी को होगी.  


परीक्षा के बारे में जानिए
नेतरहाट आवासीय विद्यालय के छठी क्लास में एडमिशन के लिए जो एग्जाम होता है उसमें कुल 100 अंको के प्रश्न पूछे जाते हैं. जिसमें मानसिक योग्यता, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान विषय से प्रश्न शामिल होते हैं. बता दें कि सभी विषय में पांच अंकों के ऑब्जेक्टिव ओर सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रवेश परीक्षा में पांचवी क्लास तक के प्रश्न पूछे जाएंगे. वहीं, लिखित परीक्षा में पास होने के बाद छात्रों का मेडिकल जांच और सभी पेपर को चेक करने के बाद 100 छात्रों का नामांकन होता है.

छात्रों के पास ये होना अनिवार्य
दरअसल, प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को झारखंड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है. अभ्यर्थियों को इस संबंध में सक्षम प्राधिकार अंचलाधिकारी (CO) या अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) द्वारा निर्गत निवास प्रमाण पत्र देना होता है. वहीं, छात्र की उम्र एक अगस्त 2022 को 10 वर्ष से कम और 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. छात्रों को झारखंड के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से पांचवी की परीक्षा पास होना अनिवार्य है.

अज्ञात बंदूकधारियों ने विदेशी शराब की दुकान पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

No comments

14 October 2022


लातेहार: मनिका प्रखंड स्थित एसबीआई रोड में संचालित सरकारी विदेशी शराब दुकान मे गुरुवार की रात्रि 8:30 बजे अज्ञात बंदूकधारी ने बंदूक चमका कर दुकानदार के साथ मारपीट किया और दुकान को बंद रखने का धमकी भी दिया.


दुकान के सहायक कर्मी कृष्णा प्रसाद ने बताया कि हम दुकान में हिसाब बना रहे थे तभी एक बंदूकधारी व्यक्ति आया और दुकान का ताला खोलने के लिए बोलने लगा जब हम ताला नहीं खोल रहे थे तो बोलने लगा कि गोली मार देंगे ताला खोलो नहीं तो. तब हम अपना जान के डर से दुकान का दरवाजा खोल दिए जैसे ही दरवाजा खोले की कॉलर पकड़कर हमारे साथ लफड़ा थप्पड़ करने लगा और बंदूक के कुंदा से हमको मारने लगा.

घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लिया थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि सरकारी शराब दुकान में धमकी देने वाले अपराधी का जल्द ही गिरफ्तारी होगी. हालांकि किसी उग्रवादी संगठन ने अपना नाम नहीं बताया है. सरकारी शराब दुकान एसबीआई रोड मुख्य पथ से लगभग आधे किलोमीटर  की दूरी में अवस्थित है. ज्ञात हो कि लगभग 1 वर्ष पूर्व उसी रोड में अज्ञात अपराधियों के द्वारा विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव के घर में गोली चलाया गया था. उक्त घटना से अगल बगल के ग्रामीणों मे दहशत बना हुआ है. 

अवैध बालू खनन को लेकर खनन विभाग की पहल, बालू घाट के रास्ते में खुदवाया ट्रेंच

No comments

06 September 2022

लातेहार: जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने जिले में हो रहे अवैध बालू खनन पर रोक को लेकर लगातार प्रयासरत है,जहां उन्होंने खनन रोकने को लेकर लगातार बालू घाटों का निरीक्षण कर अवैध बालू को जप्त किया है, वही बालू घाटों से बालू माफियाओं द्वारा अवैध खनन रोकने लिए पहल की है. जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में आज जिला मुख्यालय एवं सदर प्रखंड के गांव में बालू पहुंच कर बालू घाट में जाने वाले रास्ते में जेसीबी के माध्यम से ट्रेंच काट कर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया एवं पुनः बालू घाटों को खनन माफियाओं के द्वारा गड्ढा पर खनन कार्य नहीं हो इसको लेकर पुलिस को जिम्मेवारी सौंपी है.

इन बालू घाटों के रास्ते को ट्रेंच काट दिया गया बंद
बालू के अवैध खनन को रोकने के लिए जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा मंगलवार को चटनाही औरंगा नदी,बालिका महाविद्यालय विशुनपुर नदी,पम्पूकल धर्मपूर स्थित औंरगा नदी, विशुनपुर आंगनबाड़ी के समीप औरंगा नदी एवं केडु विशुनपुर औरंगा नदी पर ट्रेच की खुदयी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है.

बालू के अवैध खनन कार्य में संलिप्त व्यक्ति जाएंगे जेल: जिला खनन पदाधिकारी
जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि बालू के अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है,जिसको लेकर लगातार बालू घाटों पर छापामारी की जा रही है एवं अवैध खनन करते वाहनों को जब्त भी किया गया है एवं इसमें संलिप्त व्यक्तियों पर प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जिले में किसी भी हालत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं होगा,अवैध खनन में संलिप्त व्यक्ति को चिन्हित करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जीन बालू घाटों में ट्रेन खोज रास्ते बंद कर दिए गए हैं उन सभी बालू घाटों से पुण बालू का उठाव नहीं हो इसको लेकर पुलिस को जिम्मेवारी सौंपी गई है. 

बूढ़ा पहाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, नक्सलियों का एक बंकर ध्वस्त

No comments

लातेहार: लातेहार जिला अंतर्गत बूढ़ा पहाड़ में अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ अल्हे सुबह छह बजे से शुरू हुई और नौ बजे तक चली. इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच दोनों तरफ काफी मात्रा में गोलीबारी हुई. मुड़भेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया, जिसमें सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का एक बंकर ध्वस्त किया गया है. पुलिस ने इस बंकर से काफी मात्रा में नक्सलियों का खाने-पीने के साथ अन्य सामान बरामद किया है.

एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की
लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि माओवादियों के खिलाफ बूढ़ा पहाड़ को खाली कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान पुलिस को कई सफलता मिली है. पुलिस ने बूढ़ा पहाड़ के इलाके में नक्सलियों द्वारा बनाये गये एक बंकर को ध्वस्त किया है. उन्होंने बताया कि बंकर में काफी मात्रा में सामान रखा हुआ था जिसे पुलिस ने बरामद किया है.

झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर अवस्थित है बूढ़ा पहाड़

झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ का क्षेत्र लगभग 55 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. बूढ़ा पहाड़ झारखंड के लातेहार और गढ़वा तथा छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से सटा क्षेत्र है जो माओवादियों का सुरक्षित ठिकाना रहा है. बूढ़ा पहाड़ को माओवादियों से मुक्त कराना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती है. एसपी ने बताया कि माओवादियों ने वर्ष 2013-14 में बूढ़ा पहाड़ को अपना मुख्यालय बनाया था. एक करोड़ के इनामी दिवंगत माओवादी कमांडर अरविंद ने बूढ़ा पहाड़ को अपना मजबूत ठिकाना बनाया था.

बरवाडीह रेलवे कॉलोनी में ब्लैकआउट, महिला समिति ने बीडीओ को दिया ज्ञापन

No comments

05 April 2022

 

लातेहार: लातेहार जिला के बरवाडीह रेलवे कॉलोनी में  बीते 24 मार्च से झारखंड सरकार विधुत विभाग के द्वारा करोड़ो रुपए की बिजली बिल बकाया होने के कारण विद्युत आपूर्ति को बंद कर दी गई है. जिसके बाद पूरे रेल क्षेत्र में ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है. पूर्व की तरह विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर रेलवे के अधिकारियों और झारखंड राज्य विद्युत विभाग के बीच कई दौर के वार्ताओं के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका.
वही सोमवार को रेलवे क्लब महिला समिति की सदस्य और प्रतिनिधि मंडल के महिला समाजसेवी सन्तोषी शेखर के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय से मुलाकात करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री और जिले के उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपने का काम किया गया.
जहां मांग पत्र के माध्यम से नवरात्रि रमजान चैती छठ जैसे पवित्र त्योहारों के साथ-साथ 10वीं और 12वीं के चल रहे परीक्षाओं के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद होने से हो रही परेशानी से अवगत कराने का काम किया गया साथ ही साथ मांग पत्र के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल करने की भी मांग झारखंड सरकार और राज्य विद्युत विभाग से की गई. महिला समिति के द्वारा उपायुक्त व मुख्यमंत्री के साथ-साथ स्थानीय सांसद और विधायक को भी पत्र भेजने का काम किया गया है ताकि जल्द से जल्द रेलवे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सके और समस्याओं से निजात मिले.

घूस ले रहा था ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर, ACB ने दबोचा

No comments

19 March 2020


लातेहार : झारखंड के पलामू जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर को एंटी क्रप्शन ब्यूरों की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कॉ-ऑडिनेटर का नाम रंजीत कुमार रंजन बताया जा रहा है. उसे जिले के मनिका थाना क्षेत्र से एसीबी ने गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि रंजीत मनिका के जरुआ गांव निवासी रवीना खातून से शौचालय निर्माण के नाम पर प्रति शौचालय 500 रुपए के हिसाब से 60 हजार रुपए की मांग की थी.
इसे भी पढ़े : कोरोना वायरस: सरकार के आदेश के बाद CBSE की परीक्षा स्थगित
रवीना बीबी ने एसीबी को इसकी लिखित शिकायत की थी कि चांदनी स्वयं सहायता समूह को शौचालय बनाने का आदेश मिला है. इस समूह की वह अध्यक्ष है. शौचालय बनाने के एवज में पीएचईडी विभाग के को-ऑर्डिनेटर रंजीत कुमार रंजन ने कुल 120 शौचालय के लिए 500 रुपए के हिसाब से 60 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं.

जिसके बाद एसीबी ने रंजीत को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया. आज जैसे ही रवीना घूस की रकम की पहली किस्त 10,000 हजार रुपये को-ऑर्डिनेटर को दी एसीबी ने धर दबोचा.

बड़ी खबर : लातेहार के जंगल में बम ब्लास्ट, 6 साल की बच्ची गंभीर

No comments

08 February 2020


लातेहार : अभी-अभी झारखंड के लातेहार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां जंगल में हुए बम ब्लास्ट में एक 6 साल की बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई है. बच्ची को इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया है. 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले बरवाडीह थाना क्षेत्र स्थित मोरवाई जंगल में बच्ची लकड़ी चुन रही थी. इसी दौरान अचानक झाड़ियों में ऱखा एक बम ब्लास्ट हो गया. इस घटना में बच्ची गंभीर रुप से जख्मी हो गई.   

घटना के बाद आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया.
इसे भी पढ़े: रांची में महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
इधर जिले के एसपी ने इस घटना में नक्सलियों के हाथ होने से इनकार किया है. एसपी का कहना है कि यह नक्सल ब्लास्ट नही है. कभी-कभी सुअर मारने के लिए भी ग्रामीण ऐसे बम को लगा कर रखते हैं. मामले की जांच की जा रही है.

दो सेमी ऑटोमेटिक राइफल और सैकड़ों कारतूस के साथ TPC सब जोनल कमांडर गिरफ्तार

No comments

05 February 2020


लातेहार : नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की. पुलिस ने चंदवा थानाक्षेत्र के हेसाझरिया जंगल से टीपीसी सब जोनल कमांडर जगधारी गंझू उर्फ जलेन्धर जी को गिरफ्तार कर लिया. बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से दो सेमी ऑटोमेटिक राइफल, एक देसी बंदूक, 262 जिन्दा कारतूस, 3 मोबाइल, नक्सली वर्दी और दर्जनों एम्युनेशन पाउच बरामद किये.


एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि पुलिस को हेसाझरिया जंगल में टीपीसी नक्सलियों के जमावड़े की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद चंदवा इन्सपेक्टर मदन कुमार शर्मा के नेतृत्व में जंगल में छापेमारी की गई. इस दौरान सब जोनल कमांडर जगधारी गंझू उर्फ जलेन्धर जी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं अन्य उग्रवादी जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गये.



इसे भी पढ़े: टेरर फंडिंग मामला : गिरफ्तार संजय जैन की सरकार से गुहार, पीड़ित है दोषी नहीं
एसपी के मुताबिक गिरफ्तार उग्रवादी के निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से ही दो सेमी ऑटोमेटिक राइफल, एक देसी बंदूक, 262 जिन्दा कारतूस, 3 मोबाइल, नक्सली वर्दी और दर्जनों एम्युनेशन पाउच बरामद किये.

पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला करने वाले 7 माओवादी गिरफ्तार, गोली सहित लाखों रूपये बरामद

No comments

06 January 2020


लातेहार: पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 7 माओवादियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों से जवानों से लूटे गए कारतूस और 5 लाख रूपये भी बरामद किया है. वहीँ इनसे अन्य सामान भी बरामद किया गया है. 


विदित हो की लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के लुकूइया मोड़ पर 22 नवंबर को माओवादी हमले में पुलिस के 4 जवान शहीद हो गये थे. इस मामले में लातेहार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल साथ माओवादियों को गिरफ्तार किया है.

गौरतलब है कि गिरफ्तार हुए सभी सातों माओवादी संगठन सब जोनल कमांडर रविन्द्र गंझू के सहयोगी हैं. गिरफ्तार हुए माओवादियों में बैजनाथ गंझू, कुवर गंझू, राजेश गंझू, सुनील गंझू, फगुआ गंझू, संजय गंझू और नरेश गंझू शामिल है.

पुलिस ने इनके पास से पांच लाख रुपया, पुलिसकर्मियों से लूटी हुई 40 गोली सहित कई अन्य सामान बरामद किया. गिरफ्तार हुए इन सातों माओवादियों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि घटना के बाद भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर रविंद्र गंझू ने सबको पांच हजार रूपए दिए थे.

लातेहार में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले की जांच में जुटी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी, कि सब जोनल कमांडर रविंद्र गंझू के तीन सहयोगी मोटरसाइकिल से चंदवा के ठेकेदार सोनू सिंह से पांच लाख रुपए लेवी लेकर आ रहे हैं. पुलिस की टीम मोटरसाइकिल सवार को खोजने निकली. इसी दौरान टीम ने देखा कि सरोज नगर में स्थित शिव मंदिर के पास मोटरसाइकिल से तीन लोग आ रहे हैं, पुलिस ने जब उन्हें रूकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने ओवरटेक कर उन्हें रोकने का प्रयास किया. पुलिस की गाड़ी को आगे आते देख सभी लोग बाइक खड़ी करके भागने लगे. उसी वक्त पुलिस ने सबको गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार हुए तीनों माओवादियों की निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य को भी गिरफ्तार किया.

TPC के सब जोनल कमांडर सहित 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

No comments

05 January 2020


लातेहार:  पुलिस ने टीपीसी उग्रवादी संगठन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालूमाथ थाना क्षेत्र के तितिर महुआ जंगल से संगठन के सब जोनल एरिया कमांडर कार्तिक सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार हुए उग्रवादियों में सब जोनल कमांडर कार्तिक गंझू, जगेश्वर गंझू, रंजीत गंझू ,पप्पू गंझू और रूपलाल गंझू शामिल हैं. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों के पास से पुलिस कार्बाइन, तीन राइफल, 423 गोलियां और नक्सली पर्चे बरामद किये.

लातेहार एसपी प्रशांत आनंद को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी का दस्ता बालूमाथ एवं लावालौंग थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में भ्रमणशील है. एनटीपीसी उग्रवादी लोगों को धमकाने और लेवी वसूलने के लिए बड़ी घटना का अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. इसे भी पढ़े: राधा कृष्ण की अष्टधातु मूर्ति लेकर चोर हुए चम्पत, पुलिस जांच में जुटी

मिली गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार एसपी प्रशांत आनंद के द्वारा एक छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी टीम जब बालूमाथ थाना क्षेत्र के तितिर महुआ जंगल पहुंची तो देखा कि कुछ हथियारबंद दस्ते पुलिस को देख कर भाग रहे हैं.
इसके बाद छापेमारी दल के द्वारा सभी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में छिपा कर रखे भारी मात्रा में पुलिस का लूटा हुआ हथियार और गोली बरामद किया.

युवती के साथ गैंगरेप, प्रेमी और उसके दोस्तों पर लगा आरोप

No comments

10 December 2019


लातेहार : झारखण्ड के लातेहार जिला में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि उसके प्रेमी आशीष साव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद युवती की हालत खराब थी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दो दिनों के बाद उसे होश आया.

दरअसल, जिले के बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत स्थित कचनपुर गांव में गैंगरेप की घटना घटी है. पीड़िता का कहना है कि वो अपने प्रेमी आशीष के साथ 5 दिसंबर को डालटनगंज कोर्ट में शादी करने वाली थी. लेकिन यहां आशीष ने अपने दोस्त मनोज साव के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की.



बाद में प्रशासन की पहल पर मामला शांत हुआ और दोनों की शादी की बात हुई. लेकिन आशीष के परिवारवालों ने एक दिन का समय मांगा. जिसके बाद आशीष भी पीड़िता के परिवार के साथ उसके घर आ गया. दो दिनों तक आरोपी के परिवारवालों ने कोई संपर्क नहीं किया. बाद में आशीष के अपहरण का आरोप उन लोगों पर लगा दिया गया. इसके बाद आशीष साव को पीड़िता के परिजनों ने उसके घर भेज दिया.

पीड़िता का कहना है कि इसी बीच मनिका थाना से फोन आया और उसे तुरंत थाने बुलाया गया. युवती का कहना है कि वो अकेले ही शाम 5 बजे ऑटो लेकर थाना जाने के लिए निकली. लेकिन इस बीच यात्री शेड के पास तीन लड़कों ने उसे ऑटो से जबरन उतारा और झाड़ी की तरफ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
तीन आरोपियों में दो की पहचान युवती ने आशीष साव वल्द शंकर साव व दीपक साव के तौर पर की है. जबकि तीसरे को वह पहचान नहीं पायी. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

शहीद 4 जवानों को डीजीपी ने दी श्रद्धांजलि, VCR नक्सली हमला

No comments

23 November 2019



लातेहार: जिला के चंदवा थाना क्षेत्र के लुकइया मोड़ के पास शुक्रवार रात नक्सलियों के हमले में शहीद हुए चार जवानों को लातेहार मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गयी.
डीजीपी केएन चौबे, लातेहार पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद और अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभी शहीद जवान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास भेज दिया गया. जहां जवानों का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

शहीद जवानों में एएसआइ सुकिया उरांव, होमगार्ड सकेंद्र सिंह, ड्राइवर जमुना प्रसाद और जवान शंभू प्रसाद शामिल हैं.

नक्सली हमले में चार जवान हुए थे शहीद

चंदवा थाना क्षेत्र के लुकइया मोड़ में शुक्रवार की रात नक्सली हमले में चंदवा थाना में पदस्थापित एएसआइ सुकरा उरांव समेत चार जवान शहीद हो गये थे. शहीद होने वालों में सुकरा उरांव के अलावा चालक यमुना प्रसाद, शंभू प्रसाद और सकेंद्र सिंह भी शामिल हैं.

सब-इंस्पेक्टर सहित 3 जवान शहीद, नक्सली मुठभेड़

No comments

22 November 2019


लातेहार : लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में एनएच-22 पर शुक्रवार देर शाम नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में झारखंड पुलिस का एक एसआइ और होमगार्ड के तीन जवान शहीद हो गये.
शहीद एसआइ का नाम सुकिया उरांव बताया जा रहा है. वह गुमला जिले घाघरा के रहनेवाले थे.
घटना थाना से महज दो किलोमीटर की दूरी पर रुकइया मोड़ पर हुई है. डीआइजी अमोल वी होमकर ने कहा है कि सुरक्षा में चूक के कारण यह घटना हुई है. वह रांची से अतिरिक्त पुलिस बल के साथ चंदवा के लिए रवाना हो गये हैं.

जानकारी के अनुसार, पीसीआर वैन में गश्ती कर रहे चारो सिपाही रुकइया मोड़ पर रुके थे. इसी बीच रात करीब आठ बजे तभी 15-20 नक्सलियों ने वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
जवानों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गयी. नक्सलियों की ओर से 50 से 60 राउंड फायरिंग हुई. करीब आधे घंटे से अधिक वक्त तक मुठभेड़ के बाद पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले.
मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों को भी गोली लगने की बात कही जा रही है.


घटनास्थल पर सुरक्षा बल को भेजा गया है. सुरक्षाबलों के द्वारा पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोहरदगा और लातेहार सीमा पर यह मुठभेड़ भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य रविंद्र गंझू के दस्ते के साथ हुई.
15 लाख के इनामी रविंद्र ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लातेहार-लोहरदगा जिले की सीमा पर सक्रियता बढ़ा दी थी.
अनुमान लगया जा रहा है कि नक्सलियों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया है.

विधानसभा चुनाव: सड़क पानी नहीं तो वोट नहीं

No comments


लातेहार : लातेहार के चंदवा प्रखंड की चटुआग के परहैया टोला और पहना पानी मे के ग्रामीणों ने परहैया टोला के अखरा में बैठक कर दिया नारा सड़क पानी नहीं तो वोट नहीं.
कहा इलाके के आदिवासी व आदिम जाति परिवार पानी और सड़क समस्या से जूझ रहे हैं. पेयजल के लिए लगे चापानल खराब पड़ा है लेकिन अभी तक उसे ठीक नहीं करवाया गया है. और सड़क नहीं होने के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत होता है, गांव तक एम्बुलेंस लाने में काफी परेशानी होती है. सभी घरों में शौचालय नहीं बना है, बिरसा अवास से आज भी अधिकांश परिवार वंचित हैं, दो चार को छोड़ कई परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर नहीं मिला है, अबतक कई सरकारें बदली, जनप्रतिनिधि बदले लेकिन हमारी स्थिति मे कोई सुधार नही हुआ. सरकारी योजना का लाभ तो दूर की बात है, आज भी लोगों को शुद्ध पेयजल भी नसीब नही है.


परहैया टोला में ग्रेड वन सड़क है जिसमें बड़े बड़े नुकिले पत्थर निकल आया है. इसपर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. ननफुलिया के ग्रामीण आज भी नदी का दूषित पानी का सेवन करने को विवश हैं. बीनोद परहैया, सावन परहैया, दसवा परहैया, सनिका मुंडा, दुखन परहैया, डोमन परहैया, बिफई परहैया, रतिया नगेसिया, परदेशी परहैया, ललकु परहैया, झुरन परहैया, फुलदेव परहैया, रामकुमार परहैया, चरका परहैया, बुधराम मुंडा, कुलेशर परहैया, जितनी परहिन, अंजु परहिन, मनीता परहिन, मुनीया देवी, मेघनी परहिन, बब्लु परहैया, मनोज परहैया ने कहा कि विधानसभा चुनाव आते ही राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रत्याशीयों का गांव में आना जाना शुरू हो जाता है, वे गांव में आकर सड़क पानी आदि समस्या दूर करने का झूठे आश्वासन के जाल में फंसा लेते हैं. और अपने पक्ष में वोट डलवा देते हैं. प्रत्याशी के जीतने के बाद ग्रामीणों को तथा गांव के समस्या को भूल जाते हैं. आश्वासन के सिवा गांव के ग्रामीणों को कुछ नहीं मिला. नेताओं के झूठे आश्वासन और जुमलेबाजी से हम ग्रामीण त्रस्त आ चुके हैं. इसलिए इस बार सड़क पानी नहीं तो वोट नहीं करने का निर्णय लिए हैं. उम्मीदवार गांव में आए ग्रामीणों से बात करे गांव की समस्याओं को जाने समाधान कैसे करेंगे वह बताए. आश्वासन नहीं समाधान करने वाले को वोट करेंगे अन्यथा वोट नहीं डालने की बात कही.


 

डबल इंजन की भाजपा सरकार का विकास की दावा खोखला : अयुब खान

माकपा के लातेहार पूर्व जिला सचिव सह चतरा लोकसभा क्षेत्र के पुर्व प्रत्याशी अयुब खान ने कहा कि भाजपा कि डबल इंजन की सरकार में भी गांव का विकास नहीं हुआ. विकास करने की दावा खोखला है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कहती है कि केंद्र में जिसकी सरकार होती है राज्य में उसी का सरकार रहने से विकास खुब होता है, लेकिन यह बात भी जुमला साबित हुई. गांव की दुर्दशा और सड़क पानी नहीं तो वोट नहीं का नारा देखकर यह कहा जा सकता है कि अब ये बातें लोगों को भ्रमित कर सिर्फ वोट लेने के लिए ही कही जाती है. भाजपा सरकार ने जल जंगल जमीन कॉरपोरेट घरानों के हवाले कर दिया. कर्ज कि बोझ से किसानों ने आत्महत्याएं की, भुख से गरीबों की मौतें हुई, दुकानदार, व्यपारी, मजदुर, पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाएं इस डबल इंजन की सरकार से त्रस्त है. महिलाएं मिट्टी के चुल्हे में खाना पकाती हैं, खुले में शौच जा रही हैं, गांववासी अवास, बिजली, शौचालय, पानी, सड़क, गैस सिलेंडर आदि सुविधाओं से आज भी वंचित हैं और सरकार कहती है कि विकास हुआ.

कोलियरी में लगी आग, करोड़ों का कोयला जल कर खाक

No comments

16 October 2019


लातेहार : बालुमाथ प्रखण्ड स्थित सीसीएल की तेतरिया खाड़ कोलियरी में लगभग महीना दिनों से कोयले के भंडारण में लगी आग से अब तक लाखो-करोड़ो रूपये का नुकसान हो चुका है. इस आग से कई टन कोयला जलकर छाई में तब्दील हो चुका है. इससे प्रतिष्ठान को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है.



ग्रामीणों के अनुसार सीसीएल मैनेजमेंट का इसमे गंभीरता नही दिखना सोचनीय है. आग प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है. और राष्ट्रीय संपत्ति को करोड़ों का नुकसान होता जा रहा है. कोयला स्टॉक में अगलगी से प्रबंधन की लापरवाही उजागर होता है. अगर समय रहते कोयले के स्टॉक को आग से नहीं बचाया गया तो कई लाख टन कोयला खाक हो जाएगा.

नक्सली हिंसा में मारे गये पिता के बेटे ने मांगी नौकरी, फोटो खिंचवाने के लिए कर रहा प्रदर्शन: CM

No comments

06 October 2019

LATEHAR : मनिका प्रखंड में शनिवार को आयोजित जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास जैसे ही भाषण देने के लिए मंच पर पहुंचे, तभी एक शख़्स पंहुचा और झारखण्ड राज्य गठन के पूर्व नक्सली हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग करते हुए हाथो में बैनर लेकर प्रदर्शन करने लगा.

उस युवक के हाथ में एक बैनर था जिसमें साफ़ साफ़ लिखा था कि "झारखंड अलग होने के बाद उग्रवाद प्रभावित लोगों को अनुकंपा पर नौकरी मिला. लेकिन 15 नवंबर 2001 से पहले उग्रवादी हिंसा में मारे गये लोगों के परिवार को नौकरी क्यों नहीं मिला".

सीएम ने भाषण बीच में रोका 

प्रदर्शन को देख. पुलिस वालों ने युवक से कागज में लिखा बैनर छीन कर उसे लिखित रूप से आवेदन देने को कहा. किन्तु युवक पुलिस वालों से अपना बैनर वापस करने की मांग पर अड़ा रहा.
जब युवक को उसका बैनर वापस नहीं मिला तो दूसरा बैनर बनाकर पुनः प्रदर्शन करने लगा. इस मामले में पुलिस से उसकी झड़प होने लगी. प्रत्यक्ष रूप से देख मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपना भाषण बीच में स्थगित किया और पुलिसवालों से कहा कि छोड़ दो, उसे करने दो. फोटो खिंचवाने के लिए वो सब कर रहा है. कार्यक्रम के अंत तक युवक अपना बैनर ले कर खड़ा रहा लेकिन किसी ने उसकी शिकायत नहीं सुनी. 

आदिम जनजाति युवक का जांघ की टुटी हड्डी, रिम्स ने नहीं किया आपरेशन

No comments

15 September 2019




लातेहार : चंदवा प्रखंड के सेरक पंचायत का नकटी स्थित परहैया टोला निवासी हरखु परहैया पिता बिफन परहैया के दाएं जांघ की हड्डी एक्सीडेंट में टूट गई थी.
दौरा के क्रम में मिली सूचना पर माकपा के पूर्व जिला सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य फहमीदा बीवी ने उनसे मुलाकात कर टूटी जांघ के संबंध में जानकारी ली, अयुब खान ने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ आदिम जनजाति परिवारों को नहीं मिल पा रहा है, जिसका यह जीता जागता उदाहरण है.
हरखु परहैया ने बताया की जुलाई माह में अपने घर सेरक से सांसग आया था. सांसग से टैम्पू पकड़कर हरैया हॉट आ रहा था कि इसी बीच रूद मुर्तिया के पास टैम्पू और हाईवा की जोरदार टक्कर हो गई. इसमें टैम्पू में सवार 7 लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसमे दो लोगो की मौत घटनास्थल पर हो गई थी. इसी घटना मे हरखु परहैया की दाएं पैर का जांघ की हड्डी टुट गई थी. इसे बेहतर इलाज के लिए चंदवा सीएचसी से रिम्स रांची रेफर किया गया था, यह डेढ़ माह तक रिम्स में भर्ती रहा. चिकित्सकों ने आपरेशन करने के लिए इनसे खून कि व्यवस्था करने को कहा लेकिन, यह ब्लड व्यवस्था नहीं कर पाया और इसका आपरेशन नहीं हो पाया. थकहार कर वह बिना आपरेशन कराए ही घर चला आया है.


परदेशी परहैया, महेंद्र परहैया, सुनीता परहिन, लालजीत परहैया, मुनीया देवी ने बताया कि परिजन गरीबी के कारण  हरखु का इलाज कराने में असमर्थ हैं. पैर में सूजन बढ़ रहा है. बैशाखी के सहारे थोड़ी बहुत चल फिर रहा है. करीब एक माह से यह घर में पड़ा हुआ है. टूटी हड्डी के कारण मरीज का अपाहिज होने का खतरा बढ़ गया है.

फिलहाल वह चटुआग मे अपने बहन बहनोई के यहां रहकर किसी तरह समय काट रहा है. अयुब खान ने कहा कि आदिम जनजाति को लेकर कई सरकारी प्रावधान हैं. विलुप्त हो रही जनजातियों के संरक्षण को लेकर कई योजनाएं भी हैं. जिसके तहत जिला कल्याण विभाग तत्काल चिकित्सा अनुदान योजना के तहत राशि देकर आपरेशन करवाकर इसको अपाहिज होने से बचा सकती है. स्थानीय जनप्रतिनिधि और परिजनों ने उपायुक्त व जिला कल्याण पदाधिकारी से चिकित्सीय मदद की गुहार लगाई है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo