गढ़वा: थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमौरा में राधाकृष्ण मंदिर से अष्टधातु से निर्मित राधा कृष्ण की मूर्ति चोरी हो गई. मूर्ति लगभग 2 से 3 फिट उंची बताई जा रही है. घटना बीती रात की है. रविवार की सुबह पूजा करने गए भक्तो ने मंदिर से मूर्ति गायब होने की सूचना ग्रामीणों को दी उसके बाद मूर्ति चोरी होने की खबर पूरे क्षेत्र में जंगल मे लगी आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते अधिक संख्या में लोग मंदिर के पास एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ हंगामा करने लगे.
विदित हो कि क्षेत्र में लगातार यह दूसरी घटना है. इससे पहले खरौंधा गांव के मंदिर से भी भगवान के मूर्ति की चोरी हुई थी. जिसका अभी भी पुलिस खुलासा नही कर पाई थी कि दूसरी घटना हो गई. इस घटना से लोगो मे अत्यधिक आक्रोश देखा जा रहा है. लोग पूरे मंदिर परिसर को जाम किये हुए है.


