लेटेस्ट

Latest

रांची में महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Woman shot dead in Ranchi, sensation in the area

08 February 2020

/ by Uday Bharat


रांची : अभी-अभी राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है. पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि राजधानी के इटकी थाना क्षेत्र के गढ़ गांव में एक महिला की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतिका का नाम गीता देवी बताया जा रहा है. वहीं उसके पति का नाम सत्येन्द्र गोप है जो किसी निजी कंपनी में गार्ड का काम करता है.

घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है. घटना के पीछे का कारणों को पता नहीं चल पाया है.

फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच में जुटी है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo