लातेहार: लातेहार जिला अंतर्गत बूढ़ा पहाड़ में अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ अल्हे सुबह छह बजे से शुरू हुई और नौ बजे तक चली. इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच दोनों तरफ काफी मात्रा में गोलीबारी हुई. मुड़भेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया, जिसमें सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का एक बंकर ध्वस्त किया गया है. पुलिस ने इस बंकर से काफी मात्रा में नक्सलियों का खाने-पीने के साथ अन्य सामान बरामद किया है.
एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की
लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि माओवादियों के खिलाफ बूढ़ा पहाड़ को खाली कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान पुलिस को कई सफलता मिली है. पुलिस ने बूढ़ा पहाड़ के इलाके में नक्सलियों द्वारा बनाये गये एक बंकर को ध्वस्त किया है. उन्होंने बताया कि बंकर में काफी मात्रा में सामान रखा हुआ था जिसे पुलिस ने बरामद किया है.

झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर अवस्थित है बूढ़ा पहाड़
झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ का क्षेत्र लगभग 55 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. बूढ़ा पहाड़ झारखंड के लातेहार और गढ़वा तथा छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से सटा क्षेत्र है जो माओवादियों का सुरक्षित ठिकाना रहा है. बूढ़ा पहाड़ को माओवादियों से मुक्त कराना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती है. एसपी ने बताया कि माओवादियों ने वर्ष 2013-14 में बूढ़ा पहाड़ को अपना मुख्यालय बनाया था. एक करोड़ के इनामी दिवंगत माओवादी कमांडर अरविंद ने बूढ़ा पहाड़ को अपना मजबूत ठिकाना बनाया था.

No comments
New comments are not allowed.