मेदिनीनगर (पलामू): पूर्व सैनिक एवं भारत-पाक कारगिल युद्ध 1999 के योद्धा कामाख्या नारायण सिंह ने पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से उनके दफ्तर जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान पूर्व सैनिक कामाख्या नारायण सिंह ने उपायुक्त के प्रति सम्मान व्यक्त किया। स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित करने का यह अवसर सौहार्दपूर्ण रहा।
गौरतलब है कि कामाख्या नारायण सिंह पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत नौडीहा पंचायत के निवासी हैं। वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिक के रूप में उनकी पहचान है।





