लातेहार : अभी-अभी झारखंड के लातेहार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां जंगल में हुए बम ब्लास्ट में एक 6 साल की बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई है. बच्ची को इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया है.
घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले बरवाडीह थाना क्षेत्र स्थित मोरवाई जंगल में बच्ची लकड़ी चुन रही थी. इसी दौरान अचानक झाड़ियों में ऱखा एक बम ब्लास्ट हो गया. इस घटना में बच्ची गंभीर रुप से जख्मी हो गई.
घटना के बाद आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया.
इसे भी पढ़े: रांची में महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
इधर जिले के एसपी ने इस घटना में नक्सलियों के हाथ होने से इनकार किया है. एसपी का कहना है कि यह नक्सल ब्लास्ट नही है. कभी-कभी सुअर मारने के लिए भी ग्रामीण ऐसे बम को लगा कर रखते हैं. मामले की जांच की जा रही है.

