Showing posts with label पाटन. Show all posts
Showing posts with label पाटन. Show all posts

Republic Day 2026: पाटन प्रखंड में मनाया गया गणतंत्र दिवस, प्रमुख शोभा देवी ने किया झंडोत्तोलन

No comments

26 January 2026


पलामू: जिले के पाटन प्रखंड कार्यालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने विधिवत झंडोत्तोलन किया. झंडोत्तोलन के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया. प्रमुख शोभा देवी ने उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की शपथ दिलाई तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया.


कार्यक्रम के दौरान पाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अमित कुमार झा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजीत मिश्रा सहित प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. अपने संबोधन में वक्ताओं ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ, जहां सभी ने देश के विकास और सामाजिक समरसता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. 

पाटन बीडीओ व थाना प्रभारी ने पाल्हे मे किया फ्लैग मार्च

No comments

04 September 2025


पलामू: जिले के पाटन प्रखंड के पाल्हे कला पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह- अंचल अधिकारी पाटन डॉ अमित कुमार झा एवं पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पाण्डेय के नेतृत्व में ईद उल मिलाद कों लेकर गुरुवार कों पाल्हे कला के इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया.
आपको ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व पाल्हे कला गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी. पाल्हे कला के इलाके में मौजूद सभी गांव के हालात सामान्य और शांति है.
फ्लैग मार्च के दौरान पाटन बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने बताया कि ईद और मिलाद को आपसी भाईचारा के साथ मनाए. कोई भी असामाजिक तत्व के द्वारा आपसी भाईचारा को बिगाड़ने की कोशिश की तो उस पर सख्त-सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर प्रखंड समाज कल्याण पदाधिकारी अजित कुमार मिश्रा एवं कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे. 

ब्लेड से गला रेतकर युवक को किया लहूलुहान, मोबाइल-पैसे लूटकर हो गए फरार

No comments

01 September 2025


पलामू: हैदरनगर थाना क्षेत्र के पंसा गाँव निवासी विनय कुमार चंद्रवंशी पर तीन लुटेरों ने हमला कर दिया. घटना रविवार रात की है. विनय अपने रिश्तेदार को मेदिनीनगर स्थित सेवा सदन में भर्ती कराने गए थे. वापसी के दौरान रेहला थाना क्षेत्र के बी मोड़ पर तीन अज्ञात लुटेरों ने उनकी कार रोक ली. लुटेरों ने विनय को अपने साथ चलने को कहा. मना करने पर उन्होंने उसके हाथ पर ब्लेड से वार कर दिया. डर के मारे विनय लुटेरों की बात मान गया.

उसकी गर्दन पर ब्लेड से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया. लुटेरे विनय को पाटन थाना क्षेत्र के कोरियाडीह ले गए. वहाँ उन्होंने विनय की गर्दन पर ब्लेड से वार किया. उन्होंने उसका मोबाइल और पैसे लूट लिए. लुटेरों ने विनय को घायल अवस्था में कार में बंद कर दिया और भाग गए. सोमवार सुबह ग्रामीणों ने विनय को कार में घायल देखा और उन्होंने विनय को किशुनपुर पुलिस चौकी जाने की सलाह दी.

किशुनपुर ओपी पहुंचते ही ओपी प्रभारी निलेश कुमार ने पूरे मामला की जानकारी ली और गंभीर स्थिति को देखते हुए विनय को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई. डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

नौडीहा में दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, दिनेश बने अध्यक्ष

No comments

30 August 2025


पलामू: पाटन प्रखंड अन्तर्गत नौडीहा पंचायत के नौडीहा गांव में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति स्थल पर पूजा धूमधाम से मनाने के लिए बैठक शनिवार की सुबह रखा गया. बैठक में श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया. इसमे सर्व सम्मति से दिनेश सिंह को पूजा समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रामदहिन सिंह, शिव सिंह, कोषाध्यक्ष बजरंगी सिंह, सचिव मनीष सिंह, जामवंत सिंह और सहयोगी मुकेश सिंह, ज्ञान सिंह, नीतीश सिंह और राणा सिंह को बनाया गया है.
अध्यक्ष दिनेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर बीते वर्ष के आयोजन, आय-व्यय, खर्च विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा कर सहित इस वर्ष पूजा में होने वाले कार्यक्रम एवं विधि व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा हुई. उपस्थित कमेटी के सदस्यों ने अपना-अपना सुझाव दिया और सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया. जिसमें कलश यात्रा, आकर्षक पंडाल, तोरण द्वार आदि का निर्णय लिया गया. साथ ही कमेटी के सभी सदस्यों को दायित्व भी सौंपा गया है. इस अवसर पर नौडीहा के ग्रामीण लोग उपस्थिति थे.

दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, पिता ने सास और ननद पर लगाया हत्या का आरोप

No comments

17 November 2024

पलामू: हुसैनाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक बेटी ने दहेज की मांग के कारण अपनी जान गंवा दी है. दहेज को लेकर सास और ननद ने मिलकर अपनी गर्भवती बहु की हत्या गला दबाकर कर दी है. ये आरोप मृतिका के पिता द्वारा लगाए जा रहे हैं. दरअसल, हुसैनाबाद के देवरी रोड में छोटी कुमारी (19 वर्षीय) अपने कमरे में मृत पाई गई. घटना शनिवार की है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, छोटी कुमारी का पति सुभाष शर्मा हुसैनाबाद की एक दुकान में काम कर रहा था. इसी बीच सुभाष की मां ने उसे फोन कर बताया कि उसकी पत्नी छोटी कुछ बोल नहीं रही है. जिसके बाद घर पर एंबुलेंस भी मंगाया गया. लेकिन एंबुलेंस आने पर घर के लोगों ने कहा कि मरीज ठीक है अस्पताल नहीं जाना है. वहीं, जब सुभाष अपने घर पहुंचा तो पाया कि उसकी पत्नी जो सात माह की गर्भवती है मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी है. जिसके बाद सुभाष ने इस घटना कि सूचना अपने ससुर और हुसैनाबाद थाने में दी.

वहीं, हुसैनाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. मृतिका के पिता देवेंद्र शर्मा जो कि नौडीहा थाना पाटन का कहना है कि उनकी बेटी ने हुसैनाबाद के देवरी रोड निवासी सुभाष शर्मा के साथ जुलाई 2023 में प्रेम विवाह किया था. इस कारण घर के लोगों ने सुभाष शर्मा को घर से निकाल दिया था. शादी के बाद दोनों किराए के मकान में रहते थे.

लेकिन एक दिन पहले ही सुभाष अपनी पत्नी छोटी के साथ अपने पिता के देवरी रोड स्थित घर में रहने गया था. इसी बीच शनिवार की शाम जब छोटी का पति काम करने हुसैनाबाद बाजार गया तो सुभाष की माता व सुभाष की बहन ने छोटी को गला दबा कर मार डाला और बीमार होने का नाटक कर एंबुलेंस बुलाया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में मृतिका के पिता देवेंद्र शर्मा ने आवेदन नहीं दिया है.

पलामू में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, नदी में मिला शव

No comments

04 February 2024

पलामू: पाटन थाना क्षेत्र के कारिहार सतबहिनी नदी घाट के पास से रविवार को पुलिस ने एक बुजुर्ग का शव बरामद किया है. अपराधियों ने बुजुर्ग को चार गोली मारी है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा शव का पंचनामा लिखे जाने के दौरान कुछ गलती हुई जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमकर हंगामा किया. पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर पुलिस की टीम ने पंचनामे में सुधार किया.
मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम पाल्हे सदाबह टोला निवासी स्वर्गीय देवधारी यादव के पुत्र राम किशुन यादव उम्र 60 वर्ष के रूप में की गई है. रामकिशुन यादव किसान थे, उनका कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था. परिजनों ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में चार से पांच लोगों का नाम बताया है और उन पर हत्या की आशंका जाहिर की है.

मृतक के परिजनों ने बताया कि रामकिशुन यादव शनिवार की दोपहर अपने घर से मवेशी चराने के लिए सतबहिनी नदी घाट की ओर निकले थे. जब देर शाम तक रामकिशुन अपने घर नहीं लौटे तो घर के सभी लोग परेशान होकर उन्हें खोजने के लिए निकल पड़े. इसके बाद भी शनिवार की रात तक उनका कुछ भी पता नहीं चला पाया. परिजन पाटन थाना पहुंचे थे और रामकिशुन यादव के लापता होने की जानकारी दी थी. रविवार को परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कारिहार सतबहिनी नदी से रामकिशुन यादव का शव बरामद हुआ है. परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि मृतक के शरीर में चार गोली लगी है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पाटन थाना के प्रभारी गुलशन गौरव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेज दिया.
थाना प्रभारी गुलशन गौरव ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है, परिजनों ने लिखित आवेदन दिया है जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

नौडीहा पंचायत में बीमार इमरान का अब होगा इलाज, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मिला लाभ

No comments

12 December 2023


पलामू : पाटन प्रखंड क्षेत्र के सधपुर गांव निवासी रियाज अली के बेटे इमरान अली की उम्र 14 से ऊपर है.  इमरान अली मानसिक रूप से बीमार रहता है. वह मानसिक रूप से इतना कमजोर है की कुछ काम भी नहीं कर पाता. उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए पिता रियाज अली काफी परेशान रहते हैं.


सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत दिव्यांग पेंशन को लेकर कई बार उन्होंने प्रयास किया परंतु असफल रहे। थक-हारकर वह चुप बैठ जाते थे, लेकिन "आपकी योजना -आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम से उनके पुत्र इमरान अली के लिए दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ मिल गया. इससे वह काफी खुश नजर आए.

पाटन प्रखंड के नौडीहा पंचायत भवन में 6 दिसम्बर 2023 को आयोजित शिविर के दौरान उन्हें यह लाभ मिला है. दिव्यांग पेंशन की स्वीकृति पत्र भी उन्हें प्राप्त हो गई. इससे रियाज अली काफी खुश थे. उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लाख-लाख दुआएं दी. साथ ही स्थानीय प्रशासन के इस प्रयास को काफी सराहा. उन्होंने अपने स्थानीय मुखिया रंजीत सिंह के प्रति भी कृतज्ञता जताई. रियाज अली ने बताया कि *आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम* के तहत लगने वाली शिविर के संबंध में प्रचार- प्रसार के माध्यम से उन्हें शिविर के संबंध में जानकारी मिली थी. गांव में माइक से प्रचार हो रहा था एवं आसपास के लोगों ने भी शिविर के संबंध में बताया, तो वह बेटे को एवं उसके सभी संबंधित आवश्यक कागजात को लेकर शिविर में पहुंचे, जहां उसके बेटे को दिव्यांग पेंशन का लाभ मिला है. उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के प्रयास से उनके पुत्र के लिए नि:शुल्क दवाईयां भी उपलब्ध हो जाती है. आवागमन के लिए पैसे की जरूरत होती है. पैसे की कमी होने पर दवाई लेने जाने के लिए दूसरे व्यक्तियों के पास हाथ फैलाना पड़ता है. पेंशन मिलने से आर्थिक मदद मिलेगी और बेटे के इलाज एवं परवरिश करने में सहुलियत होगी. 

सनकी BSF जवान ने तलवार से पीडीएस डीलर और उनकी पत्नी समेत चार को काटा, एक की हुई मौत

No comments

25 July 2023

पलामू : जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. एक सनकी बीएसएफ (BSF) के जवान ने जन वितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदार, उनकी पत्नी समेत चार ग्रामीणों को तलवार से काट दिया है. इस घटना में पीडीएस डीलर की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं. सभी जख्मी का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल (MMCH) में किया जा रहा है. घटना पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के गोल्हना गांव की है.
जानकारी के अनुसार गोल्हना के रहने वाले बीएसएफ (BSF) के जवान उर्मिल तिवारी उर्फ रूपेश का पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी के साथ जमीन का विवाद था. बीएसएफ का जवान सुबह से तलवार लेकर घूम रहा था. मंगलवार को दो बजे के करीब उसने गांव के पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी के घर में घुस गया और तलवार से हमला कर दिया. इस हमले में पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी, उनकी पत्नी और अन्य दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. सभी को तलवार से काटने के बाद बीएसएफ का जवान फरार हो गया था.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजनों ने सभी को लेकर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल (MMCH) पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल दोनों महिला को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. पड़वा थाना प्रभारी नकुल कुमार शाह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन कर रही है. हांलाकि आरोपी बीएसएफ जवान को त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

मुखिया ने फहराया शान-ए-वतन तिरंगा झंडा, संविधान का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य : मुखिया

No comments

26 January 2023



पलामू: पाटन प्रखंड के नौडीहा पंचायत सचिवालय भवन में 74 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुखिया रंजीत सिंह सह जिला उपाध्यक्ष मुखिया संघ ने राष्ट्रीय ध्वज विधिवत झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को दी सलामी. लोगो ने बड़े गर्व और जोश के साथ राष्ट्रगान गया और भारत माता की जय... वन्दे मातरम् के नारे लगाए.   

वहां पर उपस्थिति मुखिया रंजीत सिंह, उपमुखिया शैलेश सिंह, पंचायत सचिव अहमद अंसारी, पंचायत रोजगार सेवक ललित सिंह, वार्ड प्रतिनिधि,अपग्रेड हाईस्कूल नौडिहा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक राजीव रंजन पाठक, शिक्षक दिग्यविजय सिंह, सहित पंचायत के सैकड़ो गणमान्य नागरिक, युवा व बच्चे उपस्थित थे.



मुखिया ने शिक्षा संस्थान में भी किया झंडोत्तोलन
मुखिया रंजीत सिंह ने नौडीहा पंचायत भवन में झंडोत्तोलन के पश्चात विभिन्न शिक्षा संस्थान में पहुंकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और वहा पर मौजूद छात्र, शिक्षक और ग्रामीणों ने तिरंगे को सलामी दी.
 


मुखिया श्री सिंह ने कहा
ये तो आप सब जानते हैं की हम गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं ? 200 वर्ष तक हमारा देश अंग्रेजों के अधीन होने बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था. अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिलने के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान बना था.


जिसमें नागरिकों के लिए मौलिक अधिकार बनाए गए थे. साथ ही देश को चलाने हेतु अन्य नियम कानून बनाये गए थे। वर्ष 2023 में हम अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहे है. हम हर वर्ष अपना गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं.

खेल : पलामू में सांसद स्पर्धा खेल संपन्न, विजेता टीम को सांसद ने किया पुरस्कृत

No comments

14 September 2022

पलामू  : पलामू जिले के हर प्रखंडों में सांसद खेल स्पर्धा फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है.  जो पाटन प्रखंड के किशुनपुर के खेल स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा फुटबॉल का सेमीफाइनल व फाइनल मैच का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता किशुनपुर सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया सुमन गुप्ता ने किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पलामू सासंद विष्णु दयाल राम उर्फ़ बी डी राम जो खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को किक मारकर खेल का शुरुआत किया. कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह ने किया.

यह फुटबॉल का मैच 3 टीम के बीच खेली गई पहला मैच छतरपुर के मसीहानी और नौडीहा के करकट्टा के बीच खेला गया. जिसमें नौडीहा बाजार करकट्टा की टीम 2-0 गोल से विजय हो गई तथा फाइनल मैच नौडीहा बाजार करकट्टा और किशुनपुर के बीच खेली गई.

खेल के दौरान दोनों टीम एक-एक गोल मार कर बराबर पर रही. फिर रेफरी के नियमानुसार नौडीहा करकट्टा की टीम गोल 5-4 मे से एक गोल से विजई रही. विजय होने वाली टीम को सांसद विष्णु दयाल राम ने जीती हुई टीम को शील्ड, मेडल, परिचय पत्र देकर सम्मानित किया. कहा कि खेल को बढ़ावा देने से ही खिलाड़ियों में उन्नति बढ़ती है फुटबॉल मैच देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक रहे मौजूद थे, मौके पर बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य प्रफुल्ल सिंह, पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव पासवान, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, जिला मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे,ओपी प्रभारी विनोद कुमार राम, प्रखंड खेल को ऑर्डिनेटर ईश्वरी पांडे, अखिलेश पांडे, विनय उपाध्याय, अमरीश श्रीवास्तव, दिनेश कश्यप बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे. 

पलामू मे एक ऐसा स्कूल, जंहा दो शिक्षक के भरोसे ढाई सौ बच्चे

No comments

03 September 2022

 

पलामू: पाटन प्रखंड के शोले उर्दू विद्यालय का नामकरण मे अभी तक बदलाव नहीं किया गया. झारखंड सरकार के द्वारा शिक्षा विभाग के गाइडलाइन के द्वारा जारी किया गया था कि पलामू जिले में जितने भी उर्दू विद्यालय के नामांतरण में उर्दू शब्द लिखा हुआ था जिसको हटा राजकीय कृत मध्य विद्यालय बनाया जाना था. लेकिन अभी तक शोले उर्दू विद्यालय ही लिखा हुआ है. 

स्कूल में शिक्षा की हालत ठीक नहीं है पठन-पाठन करने में विद्यार्थी को कठिन सामना करना पड़ता है. कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई की जाती है. विद्यालय में 2 पारा शिक्षक के भरोसे यह स्कूल संचालित होता है स्कूल में कुल ढाई सौ विद्यार्थी हैं सिर्फ 2 टीचर के भरोसे ही स्कूल में पठन-पाठन कराई जाती है. हलाकि, स्कूल में प्रिंसिपल के चार्ज में ब्रजकिशोर राम है वह भी स्कूल सही समय पर नहीं आते हैं. स्कूल के समय पर बच्चे स्कूल में आकर खेलते रहते हैं जो उनका घर स्कूल के आसपास में ही है और एक शिक्षक कामेश्वर प्रसाद हैं वह डाल्टनगंज से आते हैं उन्ही के भरोसे ढाई सौ बच्चे पढ़ते हैं शिक्षक से पूछे जाने पर बताते हैं कि हम लोग क्या करें किसी प्रकार स्कूल चलाते हैं. एमडीएम के भोजन भी सही समय पर बच्चों को नहीं मिल पाता है शिक्षक के कमी से स्कूल में बच्चे खेलते नजर आते हैं.

क्या कहते हैं बीईओ
उर्दू स्कूल का नामांतरण चेंज करने को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र तिवारी ने कहा कि अभी तक नाम में बदलाव नहीं किया गया होगा तो स्कूल के प्रिंसिपल पर कार्रवाई की जाएगी और बहुत जल्द उर्दू नाम बदल कर  राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय की जाएगी. 
वहीं शोले पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तथा पूर्व मुखिया लक्ष्मण माझी ने कहा कि शिक्षक की लापरवाही के कारण स्कूल का नामांतरण में बदलाव नहीं किया गया. 

पीएम आवास पर पैनी नजर, नहीं बनाने वाले लाभुकों पर होगी कार्रवाई: बीडीओ

No comments

02 September 2022

 

पलामू: पाटन प्रखंड के जंघासी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच की गई. इस क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, पंचायत के मुखिया पिंकी देवी,आवास के कोऑर्डिनेटर रंजन कुमार, साथ में युवा समाजसेवी मुकेश सिंह की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच पंचायत में घूम घूम कर की गई. 

पाटन विकास प्रखंड पदाधिकारी मनोज तिवारी ने ब्लॉक ऑर्डिनेटर और पंचायत सेवक और निर्देश दिया है कि पंचायत में जितने भी आवास अधूरे मिले, उन्हें जल्द पूरा करने की बात कही. जो लाभुक आवास योजना लेकर अभी तक आवास में निर्माण कार्य नहीं शुरू किए हैं. सभी लाभुकों को हिदायत दी गई कि आवास नहीं बनाने वाले लाभुक पर 12 प्रतिशत की ब्याज से रिकवरी की जाएगी जो नहीं देंगे उन लाभुक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिर पंचायत के मुखिया और ग्रामीणों के साथ बीडीओ मनोज तिवारी ने पंचायत भवन में बैठक कर ग्रामीणों की हो रही समस्या से अवगत हुए.


नौडिहा पंचायत में बंटा धोती साड़ी लूंगी योजना का लाभ

No comments

24 August 2022

 

पलामू: झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना सोना-सोबरन के तहत पाटन प्रखंड के नौडीहा पंचायत में राशन कार्ड धारकों के बीच धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया. नौडीहा पंचायत में दुर्गा महिला विकास स्वयं सहायता समूह, हुरूहंसा एवं पाल्हे खुर्द गांव में युवा मुखिया रंजीत सिंह के द्वारा और डीलर उमेश शुक्ला की उपस्थिति में सोना सोबरन योजना के तहत धोती साड़ी का वितरण किया गया. सभी लाभुकों को न्यूनतम शुल्क पर योजना का लाभ दिया गया. 


                          योजना का लाभ लेते लाभुक

मौके पर मुखिया रंजीत सिंह ने कहा कि सरकार की ये योजना हर गरीब और जरूरतमंद लोगों को इसका फायदा मिलेगा.10 रुपये लेकर लोगों को धोती साड़ी उपलब्ध कराना है. किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कोई भी डीलर धोती,साड़ी,लूंगी के लिए 10 रुपये से अधिक ना ले. एक राशन कार्ड पर साड़ी, लूंगी या धोती दिया जाना है. मौके पर वार्ड सदस्य मंजू देवी, ग्रामीण योगेंद्र शुक्ला, गिरवर शुक्ला, मार्कण्डेय शुक्ला, शारदा विश्वकर्मा, विवेक कुमार सिंह, दीपक सिंह चौहान के साथ-साथ कई लोग उपस्थित थे.



मुखिया ने फहराया शान-ए-वतन तिरंगा झंडा, ग्रामीणों को बांटा योजनाओं का लाभ

No comments

15 August 2022

 

पलामू: पाटन प्रखंड के नौडीहा पंचयत भवन में अमृत महोत्सव और 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुखिया रंजीत सिंह सह जिला उपाध्यक्ष मुखिया संघ ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रिय ध्वज फहराया और तिरंगे को दी सलामी.लोगो ने बड़े गर्व और जोश के साथ राष्ट्रगान गया और नारे लगाए. वहां पर उपस्थिति मुखिया रंजीत सिंह, उपमुखिया शैलेश सिंह, पंचायत सचिव अहमद अंसारी, वार्ड प्रतिनिधि,अपग्रेड हाईस्कूल के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक राजीव रंजन पाठक, शिक्षक दिग्यविजय सिंह, सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिक, युवा व बच्चे उपस्थित थे.



मुखिया श्री सिंह ने कहा

हमने अपनी स्वतंत्रता उन अनेक स्वाधीनता सेनानियों के कारण हासिल की जिन्होंने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया. मातृभूमि के लिए उनका बलिदान और प्रेम इस देश के लोगों के लिए एक प्रेरणा है. उन्‍होंने हमें देश को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया और देश के लिए उनका प्रेम हमें एक सूत्र में बांधता है. आदर के साथ, मैं उन महान आत्माओं को याद करता हूं.


उत्स्व के दौरान मुखिया ने बांटे योजनाओं का लाभ

झंडातोलन कार्यक्रम के बाद मुखिया रंजीत सिंह ने ग्रामीणों के बीच 42 लाभुकों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांता पेंशन का प्रमाण पत्र वितरण किया.

लाभुक का नाम:

सधपुर- 1. केशिया देवी 2. दुखी भुईया 3. राजमती देवी 4. सरफुदीन अंसारी 5. उस्मान संसारी 6. अफसारा बीबी 7. लुको बीबी 8. मैमून बीबी 9. मो.जाबिद अंसारी

हुरुहांसा- 1. निर्मल भुईया 2. सूरजमल भुईया 3. शांति देवी 4. अनीता देवी 5. बबिता कुमारी 6. नीलम देवी 7. दशरथ ठाकुर



संडा- 1. मुनेश्वर भुईया 2. पातो देवी 3. राजाराम सिंह 4. भोला भुईया 5. मखोला देवी 6. मुनेश्वर प्रजापति

नौडीहा- 1. शिला देवी 2. यशवंत सिंह 3. आशा देवी 4. कईली देवी 5. भीम राम 6. मीना कुंवर 7. अमलावती कुंवर 8. शिला देवी

बिजरा- 1. हिर्दया प्रसाद 2. गिरजा साव 3. कैशल्या देवी 4. श्रवण कुमार 5. विमला देवी

पाल्हे खुर्द- 1. भूटन भुईया 2. दुलारी देवी 3. नंदकिशोर सिंह 4. तपु भुईया 5. समुंदरी देवी 6. रामराजी देवी 7. बउध भुईया
मुखिया ने कहा की सरकारी योजनाओ का लाभ पंचायत के हर जरूरतमंद लोगो को मिलेगा और कड़े शब्दों में हिदायत दिया कि अगर कोई योजनाओ का लाभ दिलाने के एवज में पैसा की डिमांड करता है तो सीधा मुखिया से संपर्क करे ताकि चिन्हित कर कार्र्वाई की जाएगी.

सिस्टम की लापरवाही: लेने आया था एंटी रैबिज का इंजेक्शन, स्वास्थ्यकर्मी ने दे दिया कोविड-19 का वैक्सीन

No comments

31 October 2021

 

पलामूः एक शख्स को कुत्ते ने काटा, उसे एंटी रैबिज का इंजेक्शन लगवाना था लेकिन मेडिकल स्टाफ ने कोरोना का वैक्सीन दे दिया. जिला में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का एक बड़ा मामला निकलकर सामने आया है.

एक व्यक्ति को कुत्ते ने काटा था, वह इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचा. अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने एंटी रैबीज की जगह व्यक्ति को कोविड-19 का वैक्सीन लगा दिया है. व्यक्ति कोविड-19 का वैक्सीन का पहला डोज अप्रेल माह में लिया था और दूसरा डोज करीब दो महीने पहले ही ले चुका है. यह पूरा मामला पलामू के पाटन स्वास्थ्य केंद्र का है. लापरवाही का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम व्यक्ति के स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है.


पलामू में पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव के रहने वाले राजू कुमार सिंह नामक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को एक कुत्ते ने काट लिया. 50 वर्षीय राजू कुमार सिंह शनिवार को इलाज के लिए पाटन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. डॉक्टर ने राजू कुमार सिंह के पर्ची पर कुत्ता काटने का भी जिक्र किया. अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने राजू कुमार सिंह को एंटी रैबीज का इंजेक्शन दिलवाने की जगह वैक्सीनेशन सेंटर पर ले गए. वैक्सीनेशन सेंटर पर राजेश सिंह को कोविशील्ड का डोज दे दिया. राजू सिंह कोविड-19 का वैक्सीन दो महीना पहले ही ले चुके हैं. इस तरह से कोरोना वैक्सीन का तीसरा डोज उन्हें लगा दिया गया.


पाटन स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने बताया कि मामले में लापरवाही बरती गई है, दोषी कर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि राजू कुमार सिंह के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की एक टीम निगरानी रखे हुए है, हर घंटे उनके स्वास्थ्य की समीक्षा की जा रही है.

युवा समाजसेवी रंजीत उर्फ़ पप्पू सिंह द्वारा छठ व्रतियों के बीच फलाहार वितरण

No comments

02 November 2019

पलामू : पाटन प्रखंड के नवडीहा पंचायत स्थिति छठ पूजा के मौके पर व्रतियों के बीच फल का वितरण किया गया.


युवा समाजसेवी रंजीत सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह के द्वारा नवडीहा, हुरुहांसा एवं संडा छठ घाट पर फल वितरण किया गया और छठ पूजा संपन्न के लिए शुभकामनायें दी. 
इस पावन मौके पर विवेक सिंह, दीपक सिंह, सिन्टू सिंह, विक्रान्त सिंह, विकाश सिंह, राकेश सिंह, रंजन सिंह, सिवेस सिंह, नितीश सिंह, अभिषेक सिंह, बिटु सिंह, भोलू सिंह, बिकु सिंह उपस्थित थे.


बता दें कि छठ व्रतियों द्वारा जिंजोई नदी के घाट पर शनिवार की शाम डूबते भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य देंगे और सूर्य देव और छठ माता का पूजन करेंगे. 
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo