पलामू : पलामू जिले के हर प्रखंडों में सांसद खेल स्पर्धा फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है. जो पाटन प्रखंड के किशुनपुर के खेल स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा फुटबॉल का सेमीफाइनल व फाइनल मैच का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता किशुनपुर सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया सुमन गुप्ता ने किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पलामू सासंद विष्णु दयाल राम उर्फ़ बी डी राम जो खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को किक मारकर खेल का शुरुआत किया. कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह ने किया.
यह फुटबॉल का मैच 3 टीम के बीच खेली गई पहला मैच छतरपुर के मसीहानी और नौडीहा के करकट्टा के बीच खेला गया. जिसमें नौडीहा बाजार करकट्टा की टीम 2-0 गोल से विजय हो गई तथा फाइनल मैच नौडीहा बाजार करकट्टा और किशुनपुर के बीच खेली गई.
खेल के दौरान दोनों टीम एक-एक गोल मार कर बराबर पर रही. फिर रेफरी के नियमानुसार नौडीहा करकट्टा की टीम गोल 5-4 मे से एक गोल से विजई रही. विजय होने वाली टीम को सांसद विष्णु दयाल राम ने जीती हुई टीम को शील्ड, मेडल, परिचय पत्र देकर सम्मानित किया. कहा कि खेल को बढ़ावा देने से ही खिलाड़ियों में उन्नति बढ़ती है फुटबॉल मैच देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक रहे मौजूद थे, मौके पर बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य प्रफुल्ल सिंह, पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव पासवान, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, जिला मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे,ओपी प्रभारी विनोद कुमार राम, प्रखंड खेल को ऑर्डिनेटर ईश्वरी पांडे, अखिलेश पांडे, विनय उपाध्याय, अमरीश श्रीवास्तव, दिनेश कश्यप बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे.



No comments
New comments are not allowed.