पलामू: पाटन प्रखंड के नौडीहा पंचायत सचिवालय भवन में 74 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुखिया रंजीत सिंह सह जिला उपाध्यक्ष मुखिया संघ ने राष्ट्रीय ध्वज विधिवत झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को दी सलामी. लोगो ने बड़े गर्व और जोश के साथ राष्ट्रगान गया और भारत माता की जय... वन्दे मातरम् के नारे लगाए.
वहां पर उपस्थिति मुखिया रंजीत सिंह, उपमुखिया शैलेश सिंह, पंचायत सचिव अहमद अंसारी, पंचायत रोजगार सेवक ललित सिंह, वार्ड प्रतिनिधि,अपग्रेड हाईस्कूल नौडिहा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक राजीव रंजन पाठक, शिक्षक दिग्यविजय सिंह, सहित पंचायत के सैकड़ो गणमान्य नागरिक, युवा व बच्चे उपस्थित थे.
मुखिया ने शिक्षा संस्थान में भी किया झंडोत्तोलन
मुखिया रंजीत सिंह ने नौडीहा पंचायत भवन में झंडोत्तोलन के पश्चात विभिन्न शिक्षा संस्थान में पहुंकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और वहा पर मौजूद छात्र, शिक्षक और ग्रामीणों ने तिरंगे को सलामी दी.
मुखिया श्री सिंह ने कहा
ये तो आप सब जानते हैं की हम गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं ? 200 वर्ष तक हमारा देश अंग्रेजों के अधीन होने बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था. अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिलने के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान बना था.
ये तो आप सब जानते हैं की हम गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं ? 200 वर्ष तक हमारा देश अंग्रेजों के अधीन होने बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था. अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिलने के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान बना था.
जिसमें नागरिकों के लिए मौलिक अधिकार बनाए गए थे. साथ ही देश को चलाने हेतु अन्य नियम कानून बनाये गए थे। वर्ष 2023 में हम अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहे है. हम हर वर्ष अपना गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं.






No comments
New comments are not allowed.