लेटेस्ट

Latest

पलामू में 19 जनवरी को पिलायी जायेगी पल्स पोलियो की दवा, 380326 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य 

Pulse polio medicine to be given in Palamu on January 19, target to give 380326 pulse polio supplements to children

28 December 2019

/ by Uday Bharat

पलामू : 19 जनवरी 2020 को पल्स पोलियो की दवा पिलायी जायेगी. पलामू जिले के सभी पांच वर्ष तक के आयुवर्ग वाले बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जायेगी. पल्स पोलियो के तहत 380326 बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है. 19 जनवरी को पोलियो बूथ पर बच्चों को दवा पिलायी जायेगी. वहीं 20 और 21 जनवरी 2020 को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा दी जायेगी. एक भी बच्चा पल्स पोलियो की खुराक पीने से नहीं छूटे, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है. ये भी पढ़े: सरकार बदलते ही रिम्स में लगने लगा लालू यादव का दरबार, जेल नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
पल्स पोलियो (एनआइडी) आयोजित करने को लेकर उपायुक्त-सह-जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ0 शांतनु कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में 28 दिसंबर 2019 को समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. इसमें पल्स पोलियो कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की गई.


उपायुक्त ने पल्स पोलियो को लेकर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन के अनुरूप डीप फ्रीजर की उपलब्धता, वैक्सीन कैरियर की गुणवता व कोल्ड चेन मेंटेन रखने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कोल्ड चेन मेंटेन में किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी. उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध डीप फ्रीजर, वैक्सीन कैरियर, आईसपैक की जांच करने का निर्देश दिया.
                                                                  उपायुक्त की अध्यक्षता
साथ ही एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया या अन्य स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कोल्ड चेन मेंटेन एवं वैक्सीन पिलाने के पूर्व उसका वीवीएम ठीक से जांच करने से संबंधित सघन प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया. प्रश्न-जवाब के माध्यम से उनकी सीख का आकलन करने, प्रशिक्षण में कोई कमी की स्थिति में दोबारा प्रशिक्षण देने और माइक्रोप्लान तैयार कर उसके अनुरूप कार्य करने की बातें कही. उन्होंने कहा कि खराब, एक्सपायर या वीवीएम खराब हुए (कलर चेंज होने की स्थिति) वैक्सीन को किसी भी कीमत पर उपयोग नहीं करने का सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक भी ऐसी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. गलती से भी खराब, एक्सपायर दवा दिये जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

उपायुक्त ने वैक्सीन कैरियर में रखे आईसपैक भी मेंटेन रखने, स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा रिजर्व वैक्सीन वाइल के इस्तेमाल की पूरी विवरण रखने, पल्स पोलियो कार्यक्रम की तिथि 19 जनवरी 2020 को रविवारीय अवकाश के बावजूद सभी निजी एवं सरकारी स्कूल खुले रखने का निर्देश दिया, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके. मिशन इंद्रधनुष की चर्चा करते हुए उन्होंने निर्धारित तिथि पर टीकाकरण करने एवं इसके लिए एएनएम को विशेष प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया.  बैठक में उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि के अलावा उप विकास आयुक्त बिंदु माधव प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी, चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम, बीपीएम आदि उपस्थित थे.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo