लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आई हैं. इस दौरान शनिवार को जब वो CAA प्रोटेस्ट मामले में जेल में बंद रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता एसआर दारापुरी के घर जा रही थीं तो स्थानीय पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया. जिसके बाद प्रियंका गाड़ी से उतर कर पैदल ही उनके घर की ओर निकल पड़ीं. पुलिस-प्रशासन और उनकी सुरक्षा दस्ते को जब तक कुछ समझ आता प्रियंका गांधी पैदल मार्च करते चल पड़ीं. लेकिन प्रियंका गांधी का आरोप है कि इस दौरान यूपी पुलिस ने उनके साथ ज्यादती की.
प्रियंका ने किया पैदल मार्च
तकरीबन 4 से 5 किलोमीटर पैदल चल कर प्रियंका गांधी एस आर दारापुरी के घर पहुंची इस दौरान प्रियंका के समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा. पुलिस-प्रशासन दोनों ही प्रियंका के कद के आगे बौने नजर आए. एसआरा दारापुरी के घर के अलावा वो लखनऊ में हिंसा के आरोप में गिरफ्तार सदफ जफर के घर भी पैदल ही पहुंची. हालांकि इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लखनऊ पुलिस द्वारा अभद्रता किए जाने के आरोप भी लगे. इसे भी पढ़े: यूपी में दरोगा ने जूते से पीटा, आहत दिव्यांग ने खुद को लगाई आग, मौत
प्रियंका ने लगाए आरोप#WATCH: Congress' Priyanka Gandhi Vadra says,"UP police stopped me while I was going to meet family of Darapuri ji. A policewoman strangulated&manhandled me. They surrounded me while I was going on a party worker's two-wheeler,after which I walked to reach there." pic.twitter.com/hKNx0dw67k— ANI UP (@ANINewsUP) December 28, 2019
मुझे बलपूर्वक रोका और महिला अधिकारी ने मेरा गला पकड़ कर खींचा. मगर मेरा निश्चय अटल है. मैं उत्तर प्रदेश में पुलिस दमन का शिकार हुए हरेक नागरिक के साथ खड़ी हूं. मेरा सत्याग्रह है. भाजपा सरकार कायरों वाली हरकत कर रही है. मैं उत्तर प्रदेश की प्रभारी हूं और मैं उत्तर प्रदेश में कहां जाऊंगी ये भाजपा सरकार नहीं तय करेगी.'


No comments
New comments are not allowed.