गौरतलब है कि चारा घोटाला के चार मामलों के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव बिरसा मुंडा जेल के कैदी हैं, जिन्हें गंभीर बीमारियों के चलते रांची के रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. सिर्फ शनिवार को उनसे मिलने की इजाजत है.
ये भी पढ़े: सरयू राय का गंभीर आरोप, महत्वपूर्ण फाइलें जला रहे हैं अधिकारी नियम कानून को ताक पर रख कर गुरुवार को लालू से मिलने वालों का तांता लगा रहा. पेईंग वार्ड में सियासी सरगर्मी का आलम यह रहा कि बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह समेत दर्जनों नेता लालू से बिना रोक-टोक के जा मिले. नियमों के मुताबिक विशेष परिस्थिति में ही लालू से उनके पारिवारिक सदस्य या कोई विशिष्ट व्यक्ति ही मिल सकता है.
मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा प्रशासन सवालों के घेरे में है. जेल अधीक्षक अशोक चौधरी ने कहा कि हेमंत सोरेन, राजेन्द्र सिंह और नरेंद्र सिंह को मुलाकात के लिए विशेष अनुमति दी गई थी. 10-15 लोगों ने अगर मुलाकात की है तो इसकी जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी.


No comments
New comments are not allowed.