यूपी:(महाराजगंज) पुलिस की पिटाई से आहात होकर खुद को आग लगाने वाले ग्राम शीतलापुर निवासी दिव्यांग जगरनाथ उपाध्याय की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई. मृतक के भाई अमरनाथ ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी से हुए मामूली विवाद में पुलिस उसे थाने लेकर आई थी, जहां दारोगा ने उसकी जूते से पिटाई कर दी. पढ़े: झारखंड चुनाव: सीएम रघुवर दास ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा इससे आहत होकर उसने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली. 90 फ़ीसदी जल चुके जगरनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, जहां उसने आज अंतिम सांस ली.
एसपी ने दिए जांच के आदेश
उधर थाना प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह का कहना है कि दिव्यांग को थाने बुलाकर केवल समझाया गया था. मारपीट का आरोप निराधार है. वहीं पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. अगर पिटाई की बात सही निकली तो दोषी पर कार्रवाई की जाएगी.
शाम को लगाई आग

