रांची: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है. हर वर्ष 25 जनवरी को अदम्य साहस, विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए देश के वीर पुलिसकर्मियों को यह सम्मान दिया जाता है.
इसी क्रम में झारखंड के दो आईपीएस अधिकारियों सहित कुल 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है. इस संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है.
इसी क्रम में झारखंड के दो आईपीएस अधिकारियों सहित कुल 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है. इस संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है.
झारखंड पुलिस के डीएसपी सुधीर कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. वहीं, झारखंड पुलिस के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में आईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, आईपीएस पटेल मयूर, कन्हैया लाल समेत अन्य नौ पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा.
यह सम्मान राज्य पुलिस बल के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं का प्रतीक है.
इन अधिकारियों और कर्मियों को मिला पुलिस सराहनीय सेवा पदक
आईपीएस अनूप बिरथरे
आईपीएस पटेल मयूर
कन्हैया लाल
डीएसपी संजय कुमार
हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार छेत्री
हेड कांस्टेबल अरुण कुमार ओझा
हेड कांस्टेबल मार्क्स सनुवार
कांस्टेबल जयदेव प्रधान
कांस्टेबल जीनेट मार्गरेट लकड़ा
कांस्टेबल कुमुदिनी कुजूर
कांस्टेबल सुफल ओड़िआ
कांस्टेबल मोहम्मद वसीम अख्तर


No comments
New comments are not allowed.