पलामू | गुरुवार
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास गुरुवार को मेदनीनगर शहर के बाईपास रोड स्थित केपीजे कंपलेक्स (पर्यावरण भवन) पहुंचे. यहां उन्होंने विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पर्यावरण धर्म गुरु और “वन राखी मूवमेंट” के प्रणेता, प्रख्यात पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल से मुलाकात की.
राज्यपाल रघुवर दास ने डॉ. कौशल के पौत्र अद्विक प्रताप देव को गोद में लेकर स्नेहिल आशीर्वाद दिया. उल्लेखनीय है कि 20 दिसंबर 2025 को आयोजित जन्मोत्सव समारोह में व्यस्तता के कारण वे शामिल नहीं हो पाए थे. इसी क्रम में उन्होंने आज व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं दीं.

सम्मान समारोह का आयोजन
इस अवसर पर डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने रघुवर दास को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.
वहीं छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल एवं पार्षद के बड़े भाई सह पार्क अध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल ने पलामू के सांसद वी.डी. राम को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया.
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हैं डॉ. कौशल
बताया गया कि पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं. हाल ही में 12 फरवरी को उन्होंने अमेरिका और कर्नाटक से पर्यावरणविदों को आमंत्रित कर अपनी जन्मभूमि डाली स्थित कौशल नगर में “पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर” का उद्घाटन कराया था.
कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी, अरविंद गुप्ता, प्रभात कुमार भुइयां, किशोर पांडेय, विजय मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
परिवार की ओर से अद्विक प्रताप देव के पिता अरुण कुमार जायसवाल, माता कोमल जायसवाल, दादी सह डाली पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल, चाचा शिल्पा जायसवाल एवं अन्य परिजन भी मौजूद रहे.
(रिपोर्ट: पलामू ब्यूरो)

No comments
New comments are not allowed.