Showing posts with label बिश्रामपुर. Show all posts
Showing posts with label बिश्रामपुर. Show all posts

Jharkhand Election 2024: सपा प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, बिश्रामपुर में परिवर्तन की बयार बह रही है- अंजू सिंह

No comments

28 October 2024


ब्यूरो रिपोर्ट- राजीव रंजन सिंह

पलामू: 77-बिश्रामपुर- मझिआंव विधानसभा क्षेत्र से सपा पार्टी के उम्मीदवार अंजू सिंह ने आज विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया और उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. अंजू ने उन्होंने कहा कि "बिश्रामपुर विधानसभा में परिवर्तन की बयार बह रही है. अबकी बार सपा को जनसमर्थन मिल रहा है. सभी मतदाता मतदान कर उन्हें जिताने के लिए आगे आने लगे हैं. प्रत्याशी अंजू सिंह ने कहा कि जब वह जीत कर आएंगी, तो क्षेत्र के जनता के विकास एवं उनके स्वावलंबन हेतु वृहद रूप से कार्य किया जाएगा".

 उन्होंने कहा कि बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश लोग कृषि पर आधारित है और अपना जीवन-बसर कर रहे हैं. कृषि के क्षेत्र में  तकनीकी विकास किया जाएगा और तकनीक आधारित खेती से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और वह समयबद्ध तरीके से खेती कर सकेंगे. इसके अलावा सिंचाई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम होगा. इससे किसानों के खेत को पानी मिल सकेगा और वह अनाज का अधिक उत्पादन कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे. साथ ही बिश्रामपुर क्षेत्र के युवाओं में जो बेरोजगारी का आलम है, उसे भी दूर किया जायेगा. युवाओं को रोजगार दिलाने से लेकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के दिशा में कार्य किया जाएगा. इसी क्रम में अंजू सिंह ने बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के शंखा, टोना, निमिया, लड़ंगाहा, विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र सहित अन्य कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. जनसंंपर्क अभियान में सपा के कई नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Jharkhand Election 2024: प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद ने किया अनोखा मिसाल, व्हीलचेयर पर बैठकर भरा पर्चा

No comments

25 October 2024


पलामू: विश्रामपुर-मझिआंव विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रणभूमि में एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ब्रह्मदेव प्रसाद ने व्हीलचेयर पर बैठकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उनके साथ उनकी पत्नी रजनी देवी ने भी अपने पक्ष से नामांकन दाखिल किया इस साहसिक कदम ने पूरे क्षेत्र में उनकी जनता के प्रति निष्ठा और समर्पण की मिसाल कायम कर दी है.

हाल ही में हुए सड़क हादसे में ब्रह्मदेव प्रसाद को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनका स्वास्थ्य अभी भी नाजुक है. इसके बावजूद, अपने क्षेत्र के प्रति उनकी सेवा भावना में कोई कमी नहीं आई. दुर्घटना के बाद भी जनता के हित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने नामांकन के लिए जाने का फैसला किया. उनके साथ उनकी पत्नी रजनी देवी ने भी जनता की सेवा के अपने संकल्प के तहत अलग से नामांकन दाखिल किया. इस तरह, दोनों ने व्यक्तिगत तौर पर क्षेत्र के विकास और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रकट किया है.

इस मौके पर ब्रह्मदेव प्रसाद ने भावुक होकर कहा, "मेरे स्वास्थ्य की तकलीफों से ज्यादा मेरे लिए जनता का विश्वास और उनके प्रति मेरी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है. मुझे आप सभी के आशीर्वाद और समर्थन की आवश्यकता है ताकि इस चुनौतीपूर्ण समय में आगे बढ़ सकूं" उनके साहसिक कदम ने क्षेत्र के लोगों को गहराई से प्रभावित किया, जिन्होंने इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया और उनके प्रति समर्थन जताया.

नामांकन दाखिल करने के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ के बीच ब्रह्मदेव प्रसाद और रजनी देवी का यह संयुक्त प्रयास लोगों के दिलों को छू गया. रजनी देवी ने अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होकर सेवा के प्रति समर्पण का जो संदेश दिया, वह समाज के लिए एक मिसाल बन गया है. उन्होंने कहा, "हम दोनों ने यह कदम जनता की सेवा के लिए उठाया है. यह सिर्फ चुनाव का हिस्सा नहीं है, बल्कि क्षेत्र की जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है."

ब्रह्मदेव प्रसाद और उनकी पत्नी का यह साहस और सेवा भाव क्षेत्र में एक नई प्रेरणा की लहर लेकर आया है. स्वास्थ्य चुनौतियों के बावजूद, दोनों का जनता के प्रति यह समर्पण, उनकी दृढ़ता और सेवा भावना ने यह साबित कर दिया है कि सच्चे संकल्प के आगे कोई भी कठिनाई आड़े नहीं आती.

Jharkhand Vidhansabha Chunav 2024: झारखण्ड युवा विकास पार्टी से जागृति दुबे ने किया नामांकन, जनता मौका देती है तो विकास में अहम भूमिका निभाऊंगी- जागृति

No comments

23 October 2024


पलामू: ज़िले के बिश्रामपुर- मझिआंव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी जागृति दुबे ने आज अपना  नामांकन  किया है. रेहला के बी- मोड़ में जनसभा को संबोधित करने के बाद अपने भारी समर्थको के साथ जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के समाहरणालय पहुंची और एडिशनल कलेक्टर के समक्ष अपना नामांकन किया है. आपको बता दे कि झारखण्ड युवा विकास पार्टी के केंद्रीय सुप्रीमो सह चर्चित समाजसेवी रजनीश रंजन उर्फ़ विकास दुबे की धर्मपत्नी जागृति दुबे जो इस बार विश्रामपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रही है.

वीडियो देखे

जागृति दुबे ने कहा की अगर विश्रामपूर विधानसभा क्षेत्र की जनता उन्हें मौक़ा देती है और विधायक बनती है तो वे क्षेत्र की विकास में अहम भूमिका निभाएगी और जनता के साथ मिलकर समस्याओं को दूर करेगी और वही जागृति दुबे ने कहां की रोजगार, सिंचाई और शिक्षा व्यवस्था को सुधारना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी. वही निर्दलीय प्रत्याशी जागृति दुबे ने वर्तमान के विधायक पर भी जमकर निशाना साधा है.

व्यवसायी से रंगदारी के लिए दुकान पर बमबारी, इस कुख्यात का नाम आ रहा सामने

No comments

17 July 2023

पलामूः शहर के एक कारोबारी से रंगदारी के लिए उनकी दुकान पर बम फेंकने का मामला आया है. इस घटना में कुख्यात अपराधी आरिफ चूड़ीफरोश का नाम सामने आ रहा है. घटना के बाद पुलिस आरिफ की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.


दरअसल, ताजा मामला है कि पलामू जिला के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौराहे पर प्रभु साव नामक कबाड़ी के कारोबारी के दुकान पर बम फेंका गया. इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया. अनुसंधान के दौरान मौके से दो देशी जिंदा बम बरामद किया गया. पुलिस टीम ने बाद में बम को नष्ट कर दिया. प्रभु साव से कुख्यात अपराधी आरिफ चूड़ीफरोश ने रंगदारी की मांग किया था. रंगदारी को लेकर आरिफ अपने तीन साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और घटना को अंजाम दिया है.

पुलिस ने आरिफ और उसके दो साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज किया है. बिश्रामपुर थाना प्रभारी शशि रंजन का कहना है कि दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस उसके खिलाफ छापेमारी कर रही और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जिस वक्त घटना घटी, उस दुकान में कोई नही था.

Murder in Noida: नोएडा में पलामू की बेटी की हत्या, पति के हाथों दहेज की बलि!

No comments

30 January 2023


पलामू : ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या (dowry murder) का मामला सामने आया है. इस घटना में दहेज के लिए पलामू की बेटी की बलि चढ़ा दी गई. मामले के लेकर मृतक के चहेरे भाई वीरेंद्र राम ने ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर अंतर्गत जारचा थाना में शिकायत दर्ज करायी है. समाज के लोग घटना की कड़ी निंदा करते हुए हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे हैं.


2019 में हुई थी शादी
भाई ने शिकायत में कहा है कि चाचा की लड़की अंजली कुमारी की शादी साल 2019 में पलामू के विश्रामपुर थाना अंतर्गत गौरा गांव के रहने वाले रघुराइ बैठा के पुत्र उपेंद्र कुमार से हुई थी. उपेंद्र कुमार सीआईएसएफ (cisf) दिल्ली में कार्यरत है. वह अपनी पत्नी को दिल्ली में ही रखता था. अंजली को उसका पति दहेज को लेकर हमेशा प्रताड़ित करता था. बाद में उसने पत्नी की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया. घरवालों को अंजली की मौत की सूचना 22 जनवरी की शाम 5 बजे मिली.

घटना के बाद नोएडा पहुंचे परिजन
घटना के बाद मृतक के परिजन 23 जनवरी को वहां पहुंचे और गौतमबुद्ध नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद परिजन शव को लेकर विश्रामपुर आ गए. 24 जनवरी को उसका अंतिम संस्कार विश्रामपुर के गौरा गांव में किया गया. मृतक अंजली हुसैनाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. घटना को लेकर हुसैनाबाद के बैठा समाज में काफी आक्रोश है.

आचार संहिता उल्लंघन, आब्जर्बर ने चार प्रचार वाहन को किया जब्त

No comments

22 November 2019


 पलामू : विधानसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्र में अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं. गुरुवार को पांडू में निरीक्षण के दौरन आब्जर्बर ने पांडू थाना क्षेत्र से चार गाड़ी को जब्त कर पांडू थाने को सुपुर्द कर दिया है. इस संबंध में पांडू बीडीओ को उन्होंने अचार संहिता उल्लंघन के मामले में केस दर्ज करने का निर्देश दिया है.

जब्त किए गये वाहन में विधानसभा के जेवीएम प्रत्याशी अंजू सिंह का दो प्रचार वाहन स्कार्पियो जे एच 14डी 6163 एवं एक बिना नंबर को बोलेरो है. जदयू प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद प्रचार वाहन बोलेरो सीजी 13U – 4161 एवं निर्दलीय प्रत्यशी नरेश प्रसाद सिंह का एक प्रचार वाहन जे एच 20ए – 7281शामिल है.

इस संबंध में बीडीओ जितराय मुर्मू ने बताया कि क्लस्टर सत्यापन कर लौटने के क्रम में कुटमु के पास पहुंचे तो कुछ प्रचार वाहन बैनर, पोस्टर, झंडा लगाकर प्रचार कर रहे थे. वाहन को रोककर प्रचार संबंधित अनुमति पत्र की मांग की गयी. लेकिन गाड़ी चालक के द्वारा प्रचार संबंधित कोई अनुमति पत्र नहीं दिखाया गया और न ही कोई संतोष जनक कोई बात बताई गयी. इस संबंध में आचार संहिता उल्लंघन के खिलाफ पांडू थाने में मामले को दर्ज किया गया है.

जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने की चुनावी सभा, भाजपा पर किया हमला

No comments

20 November 2019



पलामू : झारखंड विधानसभा चुनाव में महज 10 दिन बचे हुए हैं. इस सिलसिले में सारी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटी हुई है. इस कड़ी में झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रिमो बुधवार को पलामू के छत्तरपुर पहुंचे. वहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला.

रघुवर सरकार पांच साल में मचाया लूट

झाविमो सुप्रीमो बाबुलाल मरांडी हेलीकॉप्टर से बुधवार को पलामू के छत्तरपुर पहुंचे. स्थानीय पार्टी प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रकाश बादल के पक्ष में उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश को राज्य बने 19 वर्ष हो गए लेकिन राज्य की हालत क्या हो गई है किसी से छिपी हुई नहीं है. रघुवर सरकार झारखंड को लूट रही है. झारखंड के गरीब, मजदूर और किसान की परवाह सरकार ने कभी नहीं की.

 रैली में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदेश में अमन और चैन तभी आएगा जब झारखंड विकास मोर्चा की सरकार बनेगी. उन्होंने सवाल किया कि वह 28 महीनों तक इस प्रदेश में मुख्यमंत्री थे तब राज्य की हालत क्या थी और आज राज्य में कितने किसान गरीब हैं. पांच वर्षों में 2 दर्जन से अधिक भूख से मर गए, आधा दर्जन किसानों ने आत्महत्या की फिर भी सरकार कहती है कि राज्य प्रगति पर है. झारखंड में रघुवर सरकार ने उद्योग धंधे को बंद कर दिया. रघुवर सरकार ने पांच साल में झारखंड को खोखला कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर झारखंड में उनकी सरकार बनी तो शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों की खेत में पानी, मनरेगा मजदूर को उचित मजदूरी दिलवाई जाएगी. इस मौके पर बाबूलाल ने लोगों से 30 नवंबर को अपना वोट देकर पार्टी को विजय बनाने और मजबूती देने की अपील की.

ददई दुबे ने नम आखो से दाखिल किया पर्चा, ये चुनाव मेरे बेटे अजय को लड़ना था: दुबे

No comments

14 November 2019


पलामू : बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर दुबे उर्फ़ ददई दुबे ने बिश्रामपुर से चलकर मेदिनीनगर आये और नम आखो से पर्चा दाखिल किये. 


नामांकन दाखिल करने के बाद श्री दुबे ने छलकती आखों से बताया की ये चुनाव मुझे नहीं लड़ना था, ये चुनाव मेरे बेटे अजय को लड़ना था. दो दिन पहले मेरा साथ मेरा बेटा छोड़कर चला गया. कांग्रेस पार्टी के आला कमान का आदेश हुआ की मै ही चुनाव लड़ जाऊ. और ऐसे में जनता की भी आवाज है की मै  चुनावी मैदान मे आउ. हम जनता का आभारी नहीं होंगे.

जेवीएम प्रत्याशी सूरज गुप्ता ने किया पर्चा दाखिल

No comments

12 November 2019




Reported By Abhay Tiwari

गढ़वा : विधानसभा क्षेत्र से झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी सूरज गुप्ता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया.



उन्होंने कहा कि गरीब बनाम अमीर पैसा पूंजीपति की लड़ाई है. इस बार जनता जाग चुकी है. जनता इस बार झूठे वादे करने वाले पार्टियों और दलों को सबक सिखाएगी. जनता इस बार झारखंड विकास मोर्चा के साथ है और झारखंड विकास मोर्चा के साथ रहेगी और पूर्ण विश्वास है कि झारखंड विकास मोर्चा को जनता इस बार मौका देगी.

13 को पर्चा नामांकन करेंगी JVM की अंजू सिंह, बालूलाल मरांडी होंगे शामिल

No comments

पलामू : गत विधानसभा 2014 के विधानसभा चुनाव में बिश्रामपुर सीट से निर्दलीय किस्मत आजमाने वाली अंजू सिंह 13 नवंबर को झारखंड विकास मोर्चा से नामांकन दाखिल करेगी. लंबे समय तक झामुमो में रही लेकिन चुनाव से पूर्व झामुमो कांग्रेस और राजद में गठबंधन हो जाने से यह सीट कांग्रेस को दे दी गई, अंतिम समय में अंजू सिंह झामुमो में शामिल हो गई और इस पार्टी से चुनाव लड़ने की घोषणा की.

हमीदगंज  स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए अंजू के पति युवा समाजसेवी अभिमन्यु सिंह ने कहा कि लंबे समय से विश्रामपुर- मझिआंव विधानसभा क्षेत्र में संघर्ष करने के बाद उनका चुनाव लड़ना तय था.
उन्होंने कहा कि झाविमो के प्रति इस चुनाव में युवाओं का विश्वास बढ़ा है. यही कारण है कि पार्टी सुप्रीमो और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने युवाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें टिकट देने का निर्णय लिया. पलामू प्रमंडल की सभी सीटों पर झाविमो के उम्मीदवार नवजवान हैं.


13 नवंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे अंजू सिंह दाखिल करेगी.  12:30 बजे बिश्रामपुर ब्लॉक मैदान में जनसभा होगी. जिसमें पार्टी सुप्रीमो श्री मरांडी शामिल होंगे और चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा की बिश्रामपुर विस क्षेत्र में पिछले 35 वर्षो से दो लोग राजनीतिक करते आ रहे है, लेकिन इस बार बड़ा बदलाव होकर रहेगा. इलाके के लोग पुराने लोगो से मुक्ती पाना चाहते है. और अंजू सिंह को विजयी बनाने के लिए आतुर है.
उन्होंने श्री मरांडी की जनसभा में भारी संख्या में लोगो को पहुंचने की अपील की है. मौके पर झाविमो के पलामू जिला अध्यक्ष मुरारी पांडेय और उपाध्यक्ष राहुल तिवारी उपस्थित थे.

विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ अभियान, 9 पर एफआईआर

No comments

31 October 2019


पलामू : विश्रामपुर नगर परिषद में विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के तहत विश्रामपुर के वार्ड 14 कविलासी व पाइन टोला पर बिजली विभाग की टीम ने बिजली कनेक्शन, हुकिंग व बकाया बिल वालो के खिलाफ कार्रवाई की. बकाया बिल वाले व्यक्तियों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया. अवैध बिजली जला रहे नौ लोगो के खिलाफ विश्रामपुर थाना में नामजद प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी.


बिजली विभाग के कनीय अभियंता गुणवंत कुमार ने बताया कि यह विशेष छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा.छापामार दल में बृजनंदन ठाकुर,बलवंत दुबे,आगम दास,प्रमोद कुमार वर्मा,सुनील कुमार सिंह सहित बिजली विभाग के कई लोग शामिल थे.बिजली विभाग के इस कार्रवाई से विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में अवैध कनेक्शन धारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

बिश्रामपुर विस क्षेत्र में राजनितिक सरगर्मी तेज, संभावित प्रत्यासी हुये रेस

No comments

30 October 2019


पलामू : चुनाव आयोग ने अभी विस चुनाव की तिथि घोषित भी नही की है. बावजूद बिश्रामपुर-मझिआंव विधानसभा क्षेत्र में राजनितिक सरगर्मी काफी तेज हो चुकी है. हर दल के संभावित प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्यासी भी रेस हो चुके हैं. क्षेत्र में राजनितिक कार्यक्रमो की बाढ़ आ चुकी है. कोई परिवर्तन, कोई बदलाव तो कोई पदयात्र निकाल रहा है, तो कई जनसम्पर्क अभियान चलाये हुये हैं. सभी पार्टी के संभावित प्रत्यासी और निर्दलीय ताल ठोक रहे नेता पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुके हैं. जिसके चलते बिश्रामपुर में अभी से ही चुनावी माहौल बन गया है. हर पार्टी में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है. सभी का अपना-अपना दावा है.
 
भाजपा से वर्तमान विधायक सह सूबे के स्वास्थ मंत्री रामचन्द्र चंद्रवंशी के अलावे सुशील कुमार चौबे उर्फ टिकैत चोबे, युवा नेता अजय दुबे, धर्मदेव सिंह यादव, किशोर पाण्डेय, नेत्री संध्या सिंह, पूर्व जिला पार्षद अरविंद सिंह और जिला अध्यक्ष नरेंद्र पाण्डेय भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं. उम्र सीमा आड़े आने पर मंत्री श्री चन्द्रवँशी अपने बेटे डॉ० ईश्वर सागर चंद्रवंशी को आगे कर मजबूत दावा पेश करेंगे. पिछले चुनाव में नम्बर दो पर रहे झारखण्ड नव निर्माण मोर्चा सुप्रिमो अभिमन्यु सिंह की पत्नी अंजू सिंह भी पूरी रणनीति के साथ क्षेत्र में पिछले पांच साल से डटी रही हैं. अभिमन्यु सिंह पत्नी अंजू सिंह के साथ अब झमुमो में शामिल हो चुके हैं. अंजू सिंह का झमुमो से चुनाव लड़ना लगभग तय है. अभिमन्यु सिंह व अंजू सिंह अभी बदलाव यात्रा निकालकर जनता से सीधे रु-ब-रु हो रहे हैं. ददई दुबे के बेटे पूर्व प्रत्यासी अजय दुबे, विजय कुमार चौबे, अमृत शुक्ला, विस प्रभारी सुधीर चंद्रवंशी व नेत्री पूर्णिमा पाण्डेय कांग्रेस के टिकट की दौड़ में शुमार हैं. अजय दुबे जहां जनसम्पर्क अभियान चला रहे हैं वंही अमृत शुक्ला परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं.
राजद से ओम प्रकाश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नईमुदीन अंसारी व अधिवक्ता सुधीर सिंह पप्यू टिकट के मुख्य दावेदार हैं. बसपा से पूर्व प्रत्यासी अशर्फी चंद्रवंशी और राजन मेहता टिकट के प्रबल दावेदार हैं. वहीं जदयू से अनवर हुसैन अंसारी भी चुनावी समर में कूदने को बेताब हैं. पिछला चुनाव निर्दलीय लड़ चुके ब्रह्मदेव प्रसाद इस बार भी पुरे दम-खम के साथ मैदान में डटे हुये हैं. श्री प्रसाद जन आशीर्वाद महारैला के बहाने अपनी राजनीतिक ताकत भी दिखा चुके हैं.इसके अलावे समाजसेवी नरेश सिंह भी पिछले पांच सालों से क्षेत्र में लोगों के बीच रहे हैं. इनका भी चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है.चुनावी सरगर्मी के बीच भी क्षेत्र की जनता अभी वेट एंड वाच की राह पर चुप-चाप खड़ी है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo