पलामूः शहर के एक कारोबारी से रंगदारी के लिए उनकी दुकान पर बम फेंकने का मामला आया है. इस घटना में कुख्यात अपराधी आरिफ चूड़ीफरोश का नाम सामने आ रहा है. घटना के बाद पुलिस आरिफ की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
दरअसल, ताजा मामला है कि पलामू जिला के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौराहे पर प्रभु साव नामक कबाड़ी के कारोबारी के दुकान पर बम फेंका गया. इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया. अनुसंधान के दौरान मौके से दो देशी जिंदा बम बरामद किया गया. पुलिस टीम ने बाद में बम को नष्ट कर दिया. प्रभु साव से कुख्यात अपराधी आरिफ चूड़ीफरोश ने रंगदारी की मांग किया था. रंगदारी को लेकर आरिफ अपने तीन साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और घटना को अंजाम दिया है.
पुलिस ने आरिफ और उसके दो साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज किया है. बिश्रामपुर थाना प्रभारी शशि रंजन का कहना है कि दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस उसके खिलाफ छापेमारी कर रही और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जिस वक्त घटना घटी, उस दुकान में कोई नही था.


No comments
New comments are not allowed.