पलामू : विश्रामपुर नगर परिषद में विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के तहत विश्रामपुर के वार्ड 14 कविलासी व पाइन टोला पर बिजली विभाग की टीम ने बिजली कनेक्शन, हुकिंग व बकाया बिल वालो के खिलाफ कार्रवाई की. बकाया बिल वाले व्यक्तियों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया. अवैध बिजली जला रहे नौ लोगो के खिलाफ विश्रामपुर थाना में नामजद प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी.
बिजली विभाग के कनीय अभियंता गुणवंत कुमार ने बताया कि यह विशेष छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा.छापामार दल में बृजनंदन ठाकुर,बलवंत दुबे,आगम दास,प्रमोद कुमार वर्मा,सुनील कुमार सिंह सहित बिजली विभाग के कई लोग शामिल थे.बिजली विभाग के इस कार्रवाई से विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में अवैध कनेक्शन धारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.



No comments
New comments are not allowed.