जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर मोर्टार के गोले दागे जिससे सेना के दो पोर्टरों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय नियंत्रण रेखा के पास चार पोर्टर काम कर रहे थे. घायलपोर्टरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़े: पूर्व CM रघुवर दास, पूर्व CS समेत कई आईएएस अधिकारियों के खिलाफ एसीबी में शिकायत
बता दें कि पुंछ जिले में ही नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार की शाम हुए हिमस्खलन में सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई थी और तीन अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया था.
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शाहपुर सेक्टर के एक अग्रिम स्थान पर बर्फ की चट्टान गिरने से ये चारों पोर्टर उसके नीचे दब गए. सेना के बचाव दल ने फौरन कार्रवाई की और बर्फ से पोर्टरों को बाहर निकाले में कामयाब रहे.

