डिब्रूगढ़: खेलो इंडिया के उद्घाटन से एक दिन पहले असम की तीरंदाज शिवांगी गोहेन के साथ बड़ा हादसा हो गया है. भारतीय खेल प्राधिकरण के ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास के दौरान 12 साल की शिवांगी के कंधे में तीर (Arrow) घुस गया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है. शिवांगी को अभ्यास के दौरान किसी साथी तीरंदाज का तीर लगा. उन्हें इसी हालत में डिब्रूगढ़ के छाबुआ से दिल्ली स्थित एम्स रेफर किया गया, जहां उनकी सर्जरी की जाएगी.
हाल ही में स्कूल गेम्स में लिया था हिस्सा
मुख्यमंत्री ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा
वहीं, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शिवांगी गोहेन को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. शिवांगी के पिता बिरिंची गोहेन के अनुसार, 'शिवांगी का इलाज दिल्ली स्थित एम्स में किया जाएगा. ये एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है. हम उसके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.' एक्सरे की रिपोर्ट में साफ नजर आ रहा है कि शिवांगी को लगा तीर उनकी स्पाइनल कोर्ड के पास तक पहुंच गया है. इसी के बाद उन्हें दिल्ली रेफर करने का फैसला लिया गया था.


