लेटेस्ट

Latest

पूर्व CM रघुवर दास, पूर्व CS समेत कई आईएएस अधिकारियों के खिलाफ एसीबी में शिकायत, कार्रवाई की मांग

Complaint in ACB against several IAS officers, including former CM Raghuvar Das, former CS, demands action

10 January 2020

/ by Uday Bharat

रांची: लगता है कि झारखंड में चुनाव हारते ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बुरे दिन शुरु होने वाले हैं. एंटी करप्शन ब्यूरो में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा सहित कई आईएएस अफसरों के खिलाफ शिकायत शिकायत की गई है. मामला मोमेंटम झारखंड से जुड़ा है.

शिकायतकर्ता पंकज यादव ने एसीबी में दिए आवेदन में बताया है कि मोमेंटम झारखंड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है. इसे लेकर 2018 में झारखंड हाई कोर्ट में पीआईएल भी दर्ज किया गया था जिसके बाद हाई कोर्ट ने कहा था कि पूरे मामले को लेकर आप लोग एसीबी जाएं.

आवेदनकर्ता का दावा है कि उन्होंने एसीबी को घोटाले से संबंधित सभी दस्तावेज भी उपलब्ध करवाए हैं. अब फैसला एसीबी को लेना है.
इसे भी पढ़े: भूख से तड़प रही महिला, खाना नहीं मिला तो खाया जिंदा कबूतर
पंजक यादव ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई आईएएस अधिकारियों ने मोमेंटम झारखंड के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया है. कई ऐसी कंपनियों को जमीन दी गई और उनके साथ एमओयू किया गया जो मात्र 40 दिन पहले ही रजिस्टर्ड हुए थे. अब देखने वाली बात होगी कि एसीबी इसपर क्या फैसला लेती है.


Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo