लेटेस्ट

Latest

रघुबर दास ने कहा- बीजेपी की सरकार नहीं बनी तो यह मेरी पार्टी नहीं बल्कि मेरी हार है

Raghubar Das said- If BJP government is not formed then it is not my party but my defeat

23 December 2019

/ by Uday Bharat

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 81 सीटों में 46 पर जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन बढ़त बनाए हुए है, जबकि 26 सीटों पर बीजेपी आगे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से पीछे चल रहे हैं. इस बीच रघुवर दास का बयान आया है. उन्होंने कहा, 'मैं आशा करता हूं कि नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे. मैं अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहा हूं. अगर बीजेपी राज्य में हारती है तो उसकी जिम्मेदारी मेरी होगी.'



रघुवरदास ने कहा कि अभी सारे नतीजे नहीं आए हैं, अब भी हमें जीत का भरोसा है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जनता ने हमें जनादेश दिया था और हमने राज्य में विकास का काम किया. रघुवरदास ने कहा, 'अगर राज्य में बीजेपी की हार होती है तो ये मेरी हार होगी. इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी होगी. मैं रुझान का स्वागत करता हूं और नतीजे आने के बाद आपसे फिर मुलाकात होगी.

जमशेदपुर सीट पर रघुवर पीछे
जमशेदपुर पूर्व की सीट पर रघुवर दास पीछे चल रहे हैं. बागी सरयू राय लगातार इस सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ को यहां तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ रहा है. उधर जेएमएम गठबंधन स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ चुका है लिहाज़ा ये चुनाव रघुवर दास के लिए हार का सबब बनते दिखाई दे रहे हैं. पर सवाल ये कि चूक कहां रह गई? पार्टी और रघुवर दास को किस बात नुकसान उठाना पड़ रहा है?
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo