रांची: झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाला गठबंधन जीत की तरफ बढ़ता दिख रहा है. सत्तारूढ़ बीजेपी काफी पीछे छूट गई है। ऐसे में गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार हेमंत सोरेन ने अपनी खुशी साइकल पर सवार होकर जाहिर की. कांग्रेस- जेएमएम और आरजेडी गठबंधन झारखंड में 46 सीटों पर आगे है.
विडियो में देखा जा सकता है कि हेमंत साइकल चला रहे हैं और उनका पूरा परिवार वहीं मौजूद है। वहीं पास में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हेमंत के पिता सिबू सोरेन भी बैठे नजर आए। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन ही चुनावों में गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेरा थे और यह बात आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी कही थी. वह पहले भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं.
हेमंत सोरेन को सोशल मीडिया पर बधाई मिलनी भी शुरू हो गई हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उन्हें बधाई दी. उन्होंने लिखा, 'जीत के लिए बधाई. उम्मीद है आप झारखंड के लोगों की उम्मीदें पूरी करेंगे. सीएए और एनआरसी के विरोध के साथ हुए चुनाव यह दिखाते हैं कि फैसला जनता के फेवर में है.' हेमंत ने उन्हें धन्यवाद दिया.#WATCH: Jharkhand Mukti Morcha's (JMM) Hemant Soren rides a cycle at his residence in Ranchi. JMM is currently leading on 28 seats while the Congress-JMM-RJD alliance is leading on 46 seats. pic.twitter.com/e9HYcb26Y2— ANI (@ANI) December 23, 2019
कांग्रेस से शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सोरेन को बधाई दी. उन्होंने कहा, 'आपने साबित कर दिया कि क्षेत्रीय दलों को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता.' सोरेन ने जवाब में कहा कि झारखंड में लोकतंत्र और समाजवाद के लिए लड़ाई जारी रहेगी.Thank you @MamataOfficial Didi for your wishes. This has been a battle to establish democratic will & socially inclusive Jharkhand. I dedicate this victory to the people of Jharkhand. https://t.co/KoGpH1JPHz— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 23, 2019
सिद्धो-कानू, भगवान बिरसा, फूलो-झानो, नीलांबर-पीताम्बर, शेख़ भिखारी, चाँद-भैरव की पावन धरती ने आज देश के फ़ासिवादी ताक़त को अपने जन-मत से सटीक जवाब दिया है।— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) December 23, 2019
उम्मीद करते हैं की आगामी किसी भी सरकार को जन-आकांक्षाओं का अनादर करने से पहले झारखंडियों के आज का जवाब याद रहेगा।#Jharkhand

