रांची : बीती रात रांची धुर्वा डैम साइड के पास पुलिस की गश्ती दल पर हमला का मामला सामने आया है. हालाँकि पुलिस पर हमला किसी अपराधी ने नहीं किया है. बताया जा रहा है की पुलिस पर हमला एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड ( एटीएस ) के जवानों ने किया है.
इस हमले में एक प्रशिक्षु दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार एटीएस के जवान धुर्वा डैम साइड के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर शराब पी रहे थे. इसी दौरान वहां से धुर्वा थाने की गश्ती दल गुजर रही थी. गश्ती दल में शामिल पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोककर एटीएस जवानों को शराब पीने से मना किया. इसे भी पढ़े : IPS अधिकारी ने किया नाबालिग का यौन शोषण, 6 माह से उसे बचा रही थी पुलिस
मना करते ही वह पुलिसकर्मियों से उलझ गए और गाली गलौज करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया. इतना ही नहीं शराब की बोतलों से प्रशिक्षु दरोगा, चालक और एक सिपाही का सर फोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया. इसकी सूचना मिलने पर धुर्वा थाने से अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया.

