मुंबई: एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा का पुलिस दावा करती है और वहीं दूसरी तरफ यदि वही महिलाओं और खासकर नाबालिगों का उत्पीड़न करने लगें तो क्या होगा. ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र में सामने आया है. यहां पर एक IPS अधिकारी पर नाबालिग के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है. बताया जा रहा है कि नाबालिग के साथ इस आईपीएस अधिकारी ने 6 महीने पहले इस वारदात को अंजाम दिया था. नाबालिग किशोरी की उम्र 17 साल बताई जा रही है. आईपीएस अधिकारी की पहचान निशिकांत मोरे के तौर पर हुई है जो तलोज पुलिस में उप महानिरीक्षक (मोटर परिवहन) के पद पर तैनात हैं. पुलिस ने अब मोरे के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस पर आरोप है कि वह लंबे समय से मोरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कर रही थी और उसे बचाने के पूरे प्रयास में लगी थी.
मोरे और पीड़िता का परिवार है परिचित
जानकारी के अनुसार किशोरी के परिवार और मोरे पुराने परिचित हैं. इस वारदात को मोरे ने किशोरी की जन्मदिन की पार्टी के दिन अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोरे को गिरफ्तार नहीं किया गया है.ये भी पढ़े: दरोगा ने जूते से पीटा, आहत दिव्यांग ने खुद को लगाई आग, मौतबिना बुलाए पार्टी में पहुंचा और मांगी शराब

