पटना: राजधानी पटना में रुई कारोबारी नबी जान की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. रुई कारोबारी की हत्या की पूरी साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी जेहरा खातून ने ही रची थी. अवैध संबंध की खातिर जेहरा खातून ने अपने प्रेमि शमी के साथ मिलकर नबी जान के मर्डर की पूरी कहानी लिखी.
प्रेमी के साथ मिलकर रची मर्डर की साजिश
रुई कारोबारी नबी जान की पत्नी जेहरा खातून ने अपने प्रेमी शमी के साथ मिलकर मर्डर की पूरी प्लानिंग की. जेहरा खातून और शमी के बीच काफी वक्त से गहरे रिश्ते थे. दोनों के बीच फोन पर लंबी लंबी बातें हुआ करती थी.एक दूसरे का साथ पाने के लिए दोनों ने इस मर्डर के प्लान में तीसरे शख्स दिनेश ठाकुर को भी शामिल किया. इसे भी पढ़े: पुलिस पर प्रियंका ने लगाया आरोप, बोलीं- महिला अधिकारी ने गला पकड़ा और धक्का दिया
लोहे के रॉड से की हत्या
पुलिस ने बताया कि रुई कारोबारी की पत्नी का आशिक एक हफ्ते पहले सउदी से लौटा था और रुई कारोबारी के ठीक सामने वाले दुकानदार दिनेश ठाकुर के घर किराए पर रहने लगा. उसने दिनेश ठाकुर को भी सेट कर लिया था. पुलिस का कहना है कि शमी ने रॉड से रुई कारोबारी की हत्या की और इस बात की जानकारी दिनेश ठाकुर को दी. हत्या की बात सुनते ही दिनेश ठाकुर को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई.
इधर रुई कारोबारी की पत्नी का आशिक वहां से फरार हो गया. पति की मौत पर मातम का ढोंग रचने के लिए रुई कारोबारी की पत्नी यहीं रुक गई. प्लान के मुताबिक जेहरा को भी 2 महीने बाद सउदी जाना था लेकिन उससे पहले जेहरा खातून के कॉल डिटेल ने सब राज को खोल कर रख दिया और जेहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जेहरा के आशिक शमी की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.


No comments
New comments are not allowed.