पलामू: सतबरवा थाना क्षेत्र बकोरिया में देर रात्रि भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन महिलाओं की मौत हो गई. परिजन गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे.
जानकारी के अनुसार, लातेहार जिला के मानिका थाना क्षेत्र के बरवइया के रुखसाना नाम की गर्भवती महिला को परिजनों द्वारा स्कॉर्पियो से तुंबागाड़ा अस्पताल लेकर जा रहे थे. इसी क्रम में स्कॉर्पियो ने रोड पर खड़े एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई. जबकि दो महिलाओं ने रिम्स ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में रुखसाना, हमीदा बीबी और घर में काम करनेवाली अलकरिया देवी शामिल है.


