लेटेस्ट

Latest

प्रधानमंत्री आवास योजना( शहरी) का आधारशिला, 25 करोड़ 84 लाख आठ हजार की लागत से बनेगा भवन

Pradhan Mantri Awas Yojana (Urban) foundation stone. building to be built at a cost of 25 crore 84 lakh eight thousand

22 October 2019

/ by Uday Bharat
गढ़वा : नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 सोनपुरवा महू राम टोला, रेलवे लाइन उस पार स्थित मंगलवार को  प्रधानमंत्री आवास योजना( शहरी) के घटक 3 के अंतर्गत भागीदारी में किफायती आवास योजना जिसकी लागत 25 करोड़ 84 लाख, आठ हजार रुपया है, भवन निर्माण का शिलान्यास नगर परिषद के अध्यक्ष पिंकी केशरी ने विशेष पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया.


इस मौके पर अध्यक्ष पिंकी केसरी ने कहा कि इस योजना के निर्माण होने से नगर परिषद में रह रहे भूमिहीन लाभुकों को जो वर्षों से हमारे नगर परिषद शहरी क्षेत्रों में रह रहे हैं. जिसकी आय तीन लाख से कम है, उन्हें यह आवास आवंटित की जाएगी. 400 आवास बनाने का लक्ष्य नगर परिषद को है जिसमें की 20- 20 ब्लॉक बनेगी. एक -एक ब्लॉक में 20 फ्लैट बनेगी. इस तरह से 400 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा. जिस लाभुकों को आवास लेना है, उनका 5000 का प्रथम चालान बैंक के द्वारा नगर परिषद गढ़वा के नाम से बनेगा. उन्हीं लाभुकों को आवास आवंटित किया जाएगा. आवास की लागत 8.50 लाख है परंतु केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा 400000(चार लाख रुपया) अनुदान के रूप में मिलेगी. शेष राशि 4.00 लाख से 4:30 लाख रुपया लाभुकों को बैंक के द्वारा लोन उपलब्ध कराकर आसान किस्तों में भरने का प्रावधान है. जिस लाभुकों का लोन भर दी जाएगी. उस लाभुकों के नाम से मात्र 1 में रजिस्ट्री नगर परिषद के द्वारा कराई जाएगी. यह योजना 17.06. 2015 से पूर्व में रहने वाले नगर परिषद के निवासी होना अनिवार्य है. लाभुक के पास आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक का पासबुक, इत्यादि होना आवश्यक है. विदित है कि गढ़वा नगर परिषद में पहले से घटक 4 के तहत 2370 आवास का निर्माण किया जा रहा है. जिसमें कि 1365 आवास पूर्ण हो गया है. बाकी कार्य प्रगति पर है और घटक 3 के तहत उन लोगों के लिए 400 आवास  करीब 18 महीने में बनकर तैयार होने का लक्ष्य रखा गया है. जिसकी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब नगर परिषद गढ़वा में कोई भी शहरी गरीब आवास के बिना नहीं रहेगा सभी को आवास मुहैया करा दी जाएगी.


इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अलखनाथ पांडे ने कहा कि नगर परिषद अभी तक का सबसे बड़ा काम का शिलान्यास किया. अब आवास की समस्या नगर परिषद गढ़वा से सभी लोगों की दूर हो जाएगी. सोनपुरवा जैसे पिछड़े इलाके को अब विकास यहां पर होगा. नगर परिषद गढ़वा के द्वारा कचरा डंपिंग यार्ड पीने की पानी, रहने की व्यवस्था, सभी काम नगर परिषद गढ़वा के द्वारा कर दिया गया.

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी ,वार्ड पार्षद गजाला सिद्दिकी, नरगिस बानो, रेणु देवी, दिनेश गौड़, अंजू देवी, घनश्याम कुमार, दुर्गा देवी, कमला देवी, स्नेहा देवी, मीरा देवी, सविता देवी, वार्ड प्रतिनिधि मुन्ना मोबाइल, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, कृष्णा केसरी, पप्पू हसन, तथा इस वार्ड की सम्मानित जनता तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के सीएलटीसी कल्याण कुमार एवं नगर परिषद के सभी कर्मचारी मौजूद थे.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo