Reported By Abhay Tiwari, Garhwa
गढ़वा : भवनाथपुर विधानसभा के विधायक भानु प्रताप शाही ने लगभग दो करोड़ की पीसीसी सड़क योजना का शिलान्यास किया. कार्यक्रम के दौरान कहा "सपना दिखाने वाले को देखना है दीया ढिबरी लेकर नहीं खोजना है यहां से पश्चिम और दक्षिण की ओर जाइएगा तो सपना दिखाने वाला दिखेगा और जहां हमसभी बैठे हैं उसी को हकीकत में बदलने वाला भानु प्रताप शाही दिखेगा".
उन्होंने कहा कि हम कहा कि हम जनता के काम के लिए कुर्सी पर बैठे हुए हैं बिना काम करने वाले को कुर्सी पर बैठने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि सब सपना एक महीना में ख़तम हो जाएगा. उन्होंने पूर्व विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपना पांच का विकास नहीं दिखता है. कहा कि जो सड़क पूर्व विधायक के दरवाजे तक पहुंचता है वह सड़क हमने बनवाया है. ए राजा महराजा आप मुझे गाली दो लेकिन भानु प्रताप शाही विकास का इटा जोड़कर गाली का जवाब देंगे. भानु ने अपनी पत्नी चानी शाही को भाजपा में जाने की बात को अफवाहें बताते हुए कहा कि पहिले हमरा से त फरिया लीजिए राजा जी तब हमरा पत्नी से बतियाइएगा. और कहा कि आप के साथ राजा हो सकता है, राइफल हो सकता है, गढ़ हो सकता है लेकिन मेरे साथ जनता का आशीर्वाद है. इसलिए मोरचा रांची पहुंचेगा.
उन्होंने पूर्व विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि पांच वर्षों के कार्यकाल में नगर पंचायत क्षेत्र में एक भी शौचालय बनवाए होने तो हम आपके खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे. जनता को गुमराह करना बन्द कीजिए.
उन्होंने कहा कि आप नौवीं में नौ बार फेल हुए हैं लेकिन हमारी पत्नी एम फिल की है आपको बैठाकर के पढ़ायेगी. पिछली बार आपने भी किसी को पीठ में खंजर घोपने का काम किया था और इस बार आपको भी ऐसा सामना करना पड़ेगा.
मौके पर वार्ड पार्षद अनिल गुप्ता, नीरज कुमार, राहुल देव पाल, प्रतिनिधि सुधीर कुमार, शहरी विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, विभूति भूषण चौबे, लक्ष्मण राम, लालमोहन यादव, दया भगत नंद यादव, राकेश चौबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.