लेटेस्ट

Latest

आयुष्मान भारत योजना का पहला वर्षगाँठ, पलामू में 4.62 लाख को मिला आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड

Ayushman Bharat Scheme

25 September 2019

/ by Uday Bharat
पलामू : जिला मुख्यालय में आयुष्मान भारत योजना के पहले वर्षगाँठ पर नगर भवन में बुधवार को प्रमंडलीय समारोह का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने किया. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रमंडलीय समारोह में अधिकतम रजिस्ट्रेशन करने वाले प्रज्ञा केन्द्र संचालक को पुरस्कृत किया गया.


मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल के क्षेत्र में भी झारखंड ने बेहतर कदम बढ़ाया है. आयुष्मान भारत की शुरुआत प्रधानमंत्री ने रांची से ही किया था, जो पूरे देश में लागू हुआ. उसमें जनता को लाभ मिल रहा है. 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा हो रहा है. इसी के अंतर्गत  गोल्डन कार्ड भी बनाया जा रहा है. इस योजना के तहत 4,62,000 से उपर लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है.
उन्होंने बताया कि नीति आयोग स्वास्थ्य के सुधार के लिए झारखंड को प्रथम स्थान दिया गया है. यह झारखंड के लिए उपलब्धि है.

मौके पर अधिकतम रजिस्ट्रेशन करने वाले प्रज्ञा केंद्रों के संचालकों को स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा पुरस्कृत किया गया. जिनमे 3731 पंजीकरण करने के लिए छत्तरपुर प्रखण्ड के रामाशीष कुमार चंद्रवंशी को प्रथम, 2734 पंजीकरण करने के लिए हैदरनगर की रीत देवी को द्वितीय तथा चांदो के गणेश सिंह को 2627 पंजीकरण करने के लिए तृतीय पुरस्कार दिया गया.


मौके पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, विधायक राधाकृष्ण किशोर, सिविल सर्जन जॉन एफ केनेडी, जिला पार्षद अध्यक्ष प्रभा देवी, उपाध्यक्ष संजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo