पलामू : उंटारी रोड प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक चौथे दिन भी निरंतर बंद
रहा. बैंक का लिंक फेल होने के कारण ग्रामीण बैंक में बीते शनिवार से ताला लटका हुआ है. जिसके चलते आम लोगो के साथ- साथ बैंकिंग कार्यो में दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं बैंकिंग क्षेत्र में बैंक को प्रतिदिन लाखो का नुकसान भी हो राह है.
शाखा
प्रबंधक विशाल कुमार ने बताया कि बैंक में लगे सेट-अप-बॉक्स में आयी तकनीकी खराबी के
कारण यह स्थिति उतपन्न हुयी है. उसको सुधारने में इंजीनियर लगे हुये
है. उम्मीद है कि जल्द उसे सुधार लिया जायेगा और बैंक पूर्ण रूप से काम करने लगेगा.

