PALAMU : नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत तुलबुला गांव में सैकड़ो ग्रामीणों के घरो में आकर बिजली विभाग के सम्बंधित लोग बिल दिए तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए. और सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष बिजली विभाग के गेट पर पहुँच गए. भीड़ जमा होता देख तुरंत बिजली विभाग सकते में आया.
सैकड़ो ग्रामीणों ग्रामीणों की लिखित आवेदन हस्ताक्षर सहित बिजली बिल ग्रामीण SDO कार्यालय में जमा किया गया. पदाधिकारी के आश्वासन मिला कि जल्द एक जाँच टीम गठन कर गांव में भेज कर जांच कराया जाएगा.
सैकड़ो ग्रामीणों ग्रामीणों की लिखित आवेदन हस्ताक्षर सहित बिजली बिल ग्रामीण SDO कार्यालय में जमा किया गया. पदाधिकारी के आश्वासन मिला कि जल्द एक जाँच टीम गठन कर गांव में भेज कर जांच कराया जाएगा.
दरअसल, एक ग्रामीण ने बताया की 2007 में जब गावं में बिजली आई थी और उसके बाद मात्र दो महीने बिजली रही थी. इसके बाद 11 साल तक बिजली नही मिली गावं में. और अचानक 14000 हजार का बिजली बिल विभाग ने भेज दिया. ग्रामीणो ने कहा कि कई बार रेहला बिजली ग्रिड में जाकर बिजली का तार-पोल गाड़ने को बोला पर कभी भी हमारी बातों को प्राथमिकता और गंभीरता से नही लिया गया.