Showing posts with label हुसैनाबाद. Show all posts
Showing posts with label हुसैनाबाद. Show all posts

हुसैनाबाद में ओम प्रकाश सिंह हत्याकांड: पांच संदिग्ध हिरासत में, 10 आरोपियों पर नामजद FIR

No comments

04 September 2026

पलामू। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पुरंदर बीघा में हुए ओम प्रकाश सिंह हत्याकांड की जांच में पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का भी गठन किया है.

बता दें कि दो सितंबर को पुरंदर बीघा में अपराधियों ने ओम प्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बताया गया कि ओम प्रकाश सिंह अपनी गाड़ी में बैठकर किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद ओम प्रकाश सिंह गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन अपराधियों ने उन्हें दोबारा गोली मार दी.

घटना के बाद मृतक के पिता ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में मनीष यादव, प्रताप सिंह उर्फ भिंडी, छोटू पाठक, निखिल सिंह, नीतीश तिवारी, रवि सिंह और पीयूष पाठक समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है.

मृतक के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है. उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि उनके परिवार को भी निशाना बनाया जा सकता है.

पुलिस कर रही छापेमारी

हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले में करीब पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने हत्याकांड की जांच के लिए SIT का गठन किया है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पलामू में पकड़ा गया फर्जी आईएएस अधिकारी, यूपीएससी क्लियर नहीं हुई तो बना फेक ऑफिसर

No comments

03 January 2026

पलामू: जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक पिछले कई वर्षों से खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। पुलिस ने इस फर्जी आईएएस अधिकारी को हुसैनाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव का रहने वाला है। दो जनवरी को राजेश कुमार हुसैनाबाद थाना पहुंचा, जहां उसने खुद को 2014 बैच का ओडिशा कैडर का आईएएस अधिकारी बताया। राजेश कुमार ने दावा किया कि वह ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सीएओ के पद पर तैनात है और इससे पहले देहरादून और हैदराबाद में भी सेवाएं दे चुका है। उसकी बातों पर जब थाना प्रभारी को शक हुआ और अलग-अलग राज्यों में पोस्टिंग को लेकर सवाल किए गए, तो उसके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान जब राजेश कुमार से नियुक्ति पत्र और पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। तलाशी के दौरान उसके पास से एक फर्जी आईएएस अधिकारी का पहचान पत्र भी बरामद किया गया।
राजेश कुमार अपनी निजी गाड़ी पर “गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, सीएओ, टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेन्ट लिखवाकर चलता था, जिससे लोग उस पर भरोसा कर लेते थे। जांच में पता चला है कि आरोपी चार बार यूपीएससी परीक्षा में शामिल हुआ था, लेकिन सफल नहीं हो सका। पिता का सपना पूरा न कर पाने के बाद वह खुद को आईएएस अधिकारी बताकर पिछले 6 से 7 वर्षों से अलग-अलग जगहों पर घूम रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हुसैनाबाद थाना में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपने झांसे में लिया है

पलामू में नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल वाले फरार

No comments

16 September 2022


पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना अंतर्गत दरूआ गांव में बीती रात्रि नवविवाहिता रोमी देवी, पति संजीत सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है. घटना के बाद से मृतका रोमी देवी के ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हैं. सूचना मिलने पर हुसैनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भेज दिया है. हालांकि, इस मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है. घटना के पीछे दहेज का मामला सामने आ रहा है. इस संबंध में मृतका के पिता बिरबल सिंह ने हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है.

रोमी की शादी मई 2022 में हुई थी

पिता बिरबल के अनुसार रोमी की शादी हुसैनाबाद के दरूआ में शंकर सिंह के पुत्र संजीत सिंह के साथ की गई थी. रोमी देवी की शादी 14 मई 2022 को हुई थी. इसका मायका हैदरनगर थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला में है. पिता ने बताया कि शादी के समय जमीन बेचकर कुल 8 लाख रूपए दान-दहेज के रूप में दिए गए थे. शादी के बाद ससुराल वाले रोमी को मायका से और पैसे लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. पिता का कहना है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना की सूचना मिलने पर 75 हजार रूपए और कर्ज लेकर रोमी के पति को दिया गया था. इसके बावजूद उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया.

भाभी से नाजायज संबंध का आरोप

रोमी के पिता बिरबल ने कहा है कि उसके दामाद संजीत सिंह का अवैध संबंध उसकी भाभी पूजा देवी के साथ चल रहा था. इसकी सूचना उसकी पुत्री ने पूर्व में दी थी. इसी कारण 15 सितंबर की रात रोमी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. इस हत्याकांड में रोमी के पति, ससुर, सास परवतिया देवी, मनीष सिंह एवं उसकी पत्नी पूजा देवी को भी आरोपी बनाया गया है.

पोखरा में डूबने से बच्चे की मौत, घर में शोक

No comments

31 October 2019

 
पलामू : ज़िले के हुसैनाबाद अनुमंडल मुख्यालय में जेपी चौक स्थित बाबा विश्वनाथ भास्कर छठ पोखरा में डूबने से छः वर्षिय बालक की मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के डेहरी ऑन सोन निवासी रविरंजन सिंह का छः वर्षिय पुत्र दीपक कुमार उक्त पोखरा में नहाने चला गया. वह नहाने के क्रम में गहरे पानी मे चला गया जिससे उसकी मौत हो गई. उसके माता पिता शहर के ग्रमीण बैंक के समीप सब्जी का दुकान लगाकर बेचते थे.


परिजनों ने बताया कि वह दिन भर अपने दुकान पर ही था लगभग पांच बजे वह घूमने गया परिजन सोचे कि वह कुछ देरी के बाद आ जायेगा. लगभग 2 घण्टे बीतने के बाद भी नही लौटा तब उसके परिजन खोज बिन शुरू किया. कुछ बच्चो ने बताया कि वह पोखरा में नहाने गया था. परिजन उस जगह पर जाकर उसके पैंट और शर्ट को देखा तो डूबने की आशंका पर लोगो द्वारा उसकी पानी मे खोज बीन शुरू की गई.

सामाजिक कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने साहस का परिचय देते हुए पानी में छलांग लगा बच्चे को बाहर निकाला. इसके बाद लोगो ने तत्काल इलाज के लिए बच्चे को हुसैनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया जहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

पलामू में डूबने से तीन की मौत, गांव में मचा कोहराम

No comments

07 October 2019

पलामू : पानी में डूबने से अलग-अलग घटना में तीन लोग की मौत हो गई है. पहली घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के घरटिया गांव में दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई. दोनों बच्चे की पहचान घरटिया गांव निवासी कमलेश सिंह का पुत्र शवलेश सिंह 15 और जयप्रकाश सिंह के पुत्र पंकज सिंह 16 के रूप में की गई. सोमवार की सुबह दोनों बच्चे बलियाही आहार में नहाने को गए थे.


आसपास के लोगों ने बच्चे को आहार में डूबते हुए देख दौड़े पहुंचे. तब तक एक की मौत हो चुकी थी वहीं दूसरा घायल था. जिसे तत्काल विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने दूसरे बच्चे को ही मृत घोषित कर दिया. दोनों बच्चे की मौत की घटना के बाद गांव में कोहराम मच गई है. पूरा गांव जहां एक और नवरात्र पूजा में लगा था वहीं दूसरी और दोनों बच्चे की मौत की घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई.


वहीं दूसरी घटना हैदरनगर के शुक्रबाजार निवासी बीरबल प्रजापति अपने दोस्तों के साथ गढ़वा जिला के कांडी थाना अंतर्गत सतबहिनी मंदिर घूमने गया था. सतबहिनी झरना के बीच स्नान करने के क्रम में वह डूब गया.

सड़क हादसा में तीन की मौत, एक रेफेर

No comments
पलामू : हुसैनाबाद थाना अंतर्गत दंगवार जपला मुख्य मार्ग के झरहा मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना होने से तीन लोगो की मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में फस्टएड उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया गया है.


घटना के मुताबिक हुसैनाबाद थाना के मंगलडीह गांव से एक ही बाइक पर सवार चार लोग जपला बाजार जा रहे थे. झरहा गांव मे पुल पर बाइक असंतुलित होकर पुल में टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार चारों युवक पुल के नीचे गिर पड़े. इससे घटनास्थल पर ही तीनो की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल नौकाडीह निवासी विश्वनाथ रजवार का पुत्र श्यामसुंदर रजवार को राहगीरों ने अस्पताल पहुँचाया. श्यामसुंदर रजवार के सर में गंभीर चोट लगी है.


 इसमे एक मंगलडीह गांव निवासी लालमोहन रवि एवं दो मृतक सिंघना गांव निवासी लक्ष्मण राम का पुत्र सुदय राम व मनोज कुमार रवि के रूप में हुई है. बताया जाता है की घायल व एक मृतक रिस्ते में साला-बहनोई लगते है. घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद अस्पताल व थाना परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo