लेटेस्ट

Latest

पलामू में डूबने से तीन की मौत, गांव में मचा कोहराम

Three killed due to drowning in Palamu.Weeds in the village

07 October 2019

/ by Uday Bharat
पलामू : पानी में डूबने से अलग-अलग घटना में तीन लोग की मौत हो गई है. पहली घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के घरटिया गांव में दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई. दोनों बच्चे की पहचान घरटिया गांव निवासी कमलेश सिंह का पुत्र शवलेश सिंह 15 और जयप्रकाश सिंह के पुत्र पंकज सिंह 16 के रूप में की गई. सोमवार की सुबह दोनों बच्चे बलियाही आहार में नहाने को गए थे.


आसपास के लोगों ने बच्चे को आहार में डूबते हुए देख दौड़े पहुंचे. तब तक एक की मौत हो चुकी थी वहीं दूसरा घायल था. जिसे तत्काल विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने दूसरे बच्चे को ही मृत घोषित कर दिया. दोनों बच्चे की मौत की घटना के बाद गांव में कोहराम मच गई है. पूरा गांव जहां एक और नवरात्र पूजा में लगा था वहीं दूसरी और दोनों बच्चे की मौत की घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई.


वहीं दूसरी घटना हैदरनगर के शुक्रबाजार निवासी बीरबल प्रजापति अपने दोस्तों के साथ गढ़वा जिला के कांडी थाना अंतर्गत सतबहिनी मंदिर घूमने गया था. सतबहिनी झरना के बीच स्नान करने के क्रम में वह डूब गया.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo