पलामू : हुसैनाबाद थाना अंतर्गत दंगवार जपला मुख्य मार्ग के झरहा मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना होने से तीन लोगो की मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में फस्टएड उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया गया है.
घटना के मुताबिक हुसैनाबाद थाना के मंगलडीह गांव से एक ही बाइक पर सवार चार लोग जपला बाजार जा रहे थे. झरहा गांव मे पुल पर बाइक असंतुलित होकर पुल में टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार चारों युवक पुल के नीचे गिर पड़े. इससे घटनास्थल पर ही तीनो की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल नौकाडीह निवासी विश्वनाथ रजवार का पुत्र श्यामसुंदर रजवार को राहगीरों ने अस्पताल पहुँचाया. श्यामसुंदर रजवार के सर में गंभीर चोट लगी है.
इसमे एक मंगलडीह गांव निवासी लालमोहन रवि एवं दो मृतक सिंघना गांव निवासी लक्ष्मण राम का पुत्र सुदय राम व मनोज कुमार रवि के रूप में हुई है. बताया जाता है की घायल व एक मृतक रिस्ते में साला-बहनोई लगते है. घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद अस्पताल व थाना परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.