लेटेस्ट

Latest

पलामू में दिल दहला देने वाला हादसा, स्कूल गई 4 लड़कियों की डूबने से मौत

Shocking accident in Palamu, 4 school going girls died due to drowning

21 July 2023

/ by Uday Bharat

पलामू :
झारखंड के पलामू जिला में स्कूल पढ़ने गई 2 सगी बहन सहित 4 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. कल स्कूल से नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी. लेकिन कुछ पता नहीं चला. आज स्कूल के पीछे स्थित तालाब में चारों का शव देखा गया. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चारों के शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. मरने वालों में दो बच्ची एक ही परिवार की थी. सभी की उम्र 5 से 8 साल थी.

दरअसल, ये पूरा मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के उलडंडा पंचायत के सरजा गांव का है. सभी शहीद नीलांबर पीतांबर विद्यालय सरजा में पढ़ती थी. मरने वालों वालों में गांव के अवधेश उरांव के 6 वर्षीय बेटी अर्चना कुमारी व 8 वर्षीय बेटी अराधना कुमारी, मुकेश खाखा की 5 वर्षीय बेटी छाया खाखा और अतवा मुंडा की 6 साल की बेटी सालनी कुमारी शामिल है.
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय व बीडीओ पार्थ नंदन मौके पर पहुंचे. स्कूल के प्रध्यापक से पूछताछ करने पर पता चला कि सभी बच्चियों कल स्कूल आई थी. लेकिन खेलते-खेलते तालाब की ओर चली गई थी. बताया कि जा रहा है कि इस स्कूल में बाउंड्री वाल नहीं है. जिस वजह से बच्चियां तालाब की ओर चली गई थी और अनहोनी का शिकार हो गई.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo