पलामू : ज़िले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. गुरुवार की शाम में नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के बिशनपुर मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो ने सड़क के किनारे बैठे आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया है, इस हादसे में पांच लोगो की मौत हो गई है. आपको बता दें कि स्कोर्पियो छतरपुर से डुमरिया की ओर जा रही थी इसी क्रम में स्कोर्पियो असन्तुलित होकर पलटी जिसमे सड़क किनारे बैठे लोग इसके चपेट में आ गए और चार बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई.
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कोर्पियो ड्राइवर को मार मार कर अधमरा कर दिया, घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने ड्राईवर को हिरासत में ले लिया है और उसका इलाज के लिए MMCH में भर्ती कराया गया और पुलिस ने सभी शव को अपने कब्जे में ले लिया है, घटना के बाद गाँव में पसरा सनाटा.



No comments
New comments are not allowed.