लेटेस्ट

Latest

उपायुक्त ने माइनिंग टास्क फोर्स सहित अन्य विभागों के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश

Deputy Commissioner held a meeting with other departments including Mining Task Force, gave several instructions

25 January 2023

/ by Uday Bharat


लामू: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आंजनेयुलू दोड्डे ने बुधवार को खनन टास्क फोर्स, भू-अर्जन, भू-हस्तांतरण, आधारभूत संरचना व राजस्व संग्रहण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की. बैठक में जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों सहित अलग-अलग विभागों के कार्यपालक अभियंताओं व सभी अंचलाधिकारियों के साथ बैठक की.


सर्वप्रथम बैठक में उपायुक्त ने जिले में चल रहे किसी भी प्रकार के अवैध माइनिंग जैसे कोयला, बालू आदि के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश सबंधित अधिकारियों को दिया. बालू को लेकर उपायुक्त ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि पीएम आवास और सरकारी कार्यों के अलावे किसी दूसरे कार्य के लिए बालू ले जा रहे गाड़ियों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई करें. साथ ही सप्ताह में दो दिन अवैध माइनिंग के खिलाप छापेमारी करें, जिसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी.


उपायुक्त ने विभिन्न माइंस के प्रतिनिधियों व अंचलाधिकारियों से आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को संपादित करने पर बल दिया.इसके पश्चात उपायुक्त श्री दोड्डे ने ने एनएच 75 व एनएच 98 के कार्यो का जायजा लिया और आ रही परेशानियों को दूर करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया. इसके अलावे उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए गए राजस्व संग्रहण की भी समीक्षा की.  
इस क्रम में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, मुख्यमंत्री सुखाड राहत योजना का भी समीक्षा की. मुख्यमंत्री सुखाड राहत योजना के तहत लंबित आवेदनों की जांच 15 दिनों के अंदर सावधानी पूर्वक करने की हिदायत सबंधित पदाधिकारियों को दिया. उन्होंने सभी सीओ को दाखिल-खारिज के आवेदनों को तय समय सीमा में निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo