लेटेस्ट

Latest

केरकी मोड़ के पास पलटा कमांडर, दो की मौत

Commander overturned near Kerki Mor, two killed

14 September 2022

/ by Uday Bharat

पलामू : छतरपुर प्रखण्ड के कुटिया मोड़ से पाटन जाने वाली मुख्य सड़क में केरकी मोड़ के पास सरईडीह से पाटन जाने वाली कमांडर अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें एक महिला और एक पुरुष के घटनास्थल पर ही मौत हो गई. और तीन लोग घायल हो गए.

बताया जा रहा है मृत महिला नौडीहा बाजार प्रखण्ड के पंचयात खैरादोहर निवासी अनवर हुसैन के 35 वर्षीय पत्नी रुकसाना खातून को घटनास्थल पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि मृत रुखसाना जमीनी विवाद की केस के तारीख पर मेदनीनगर जा रही थी. वही दुरा मृत पुरुष प्रखण्ड क्षेत्र के सरईडीह पंचायत के गम्हरिया डीह निवासी बिरजू भुईया के 40 वर्षीय पुत्र बिनेशर भुईया के घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौत के खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.और वही गाँव में मातम पसर हुआ है.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo