नई दिल्ली : आपको जानकारी होगा कि कैलेंडर के महीने ज्यादातर 30 या 31 दिन होते हैं, लेकिन मोबाइल नेटवर्क सर्विस ( mobile network service) उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के लिए महीने में सिर्फ 28 दिन होते हैं. अब तक रिजार्ज कराने पर यही वैलिडिटी ( validity) दी जाती रही है. लेकिन अब इन कंपनियों की मनमानी खत्म होने जा रही है. टेलीकॉम सर्विस को नियंत्रित करनेवाली संस्था टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के हक में एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिन की बजाय 30 दिन देने का निर्देश दिया है.
अब नहीं कर सकते टालमटोल
इसके साथ ही टेलीकॉम कंपनी को अपने प्लान में अब एक स्पेशल वाउचर, एक कॉम्बो वाउचर पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ लाना ही होगा. TRAI ने सात महीने पहले भी यह निर्देश जारी किए थे, लेकिन टेलीकॉम कंपनियों ने इसका पालन नहीं किया था. इसलिए ट्राई (TRAI) ने दोबारा सभी टेलीकॉम कंपनियों को यह निर्देश दिए हैं.
60 दिनों के अंदर लाना होगा प्लान

ट्राई (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर को 30 दिनों की वैलिडिटी वाले कम से कम एक प्लान वाउचर, एक स्पेशल टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर लाना ही होगा. इसके अलावा कंपनियों को नोटिफिकेशन की तारीख से 60 दिनों के अंदर नियमों के आदेश का पालन करने को कहा गया है.
बता दें कि टेलीकॉम कंपनियों के मौजूदा प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी होती है, जिसकी वजह से कस्टमर्स को एक साल में 13 बार मंथली रिचार्ज कराना होता है. ट्राई के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि ग्राहकों की ओर से एक साल में कराए गए रिचार्ज की संख्या में कमी आएगी. ऐसा होने से ग्राहकों के एक महीने के एक्स्ट्रा रीचार्ज के पैसे बचेंगे.
ट्राई ने अप्रैल के महीने में इस संबंध में कंपनियों को निर्देश जारी किया था कि उन्हें प्लान वाउचर और प्लान वाउचर रिन्यूअल कैटिगरी में कम से कम एक ऐसा टैरिफ लाना होगा, जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होगी.
ट्राई को मिल रही थी शिकायतें
टेलीकॉम कंपनियों के मौजूदा प्लान को लेकर ट्राई को लगातार कस्टमर्स की शिकायतें मिल रही थीं. कस्टमर्स का आरोप था कि मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों की टैरिफ की कीमत लगातार बढ़ रही है, लेकिन वैलिडिटी घट रही है. ऐसे में हर साल उन्हें एक्स्ट्रा रीचार्ज करवाना पड़ता है. अगर वैलिडिटी 2 दिन बढ़ा दी जाएगी तो उन्हें राहत मिलेगी.

No comments
New comments are not allowed.