MUMBAI DESK : महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई. जिनमें से 14 की डूबने से मौत हुई है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. 31 अगस्त से शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुक्रवार को समाप्त हो गया.
अलग-अलग जिले में बीस की मौतएक अधिकारी ने बताया कि वर्धा जिले के सवांगी में तीन लोग डूब गए, जबकि एक अन्य देवली में डूब गया. उन्होंने बताया कि यवतमाल जिले में मूर्ति विसर्जन के लिए गए दो व्यक्ति तालाब में डूब गए. कहा कि अहमदनगर जिले के सुपा और बेलवंडी में विभिन्न घटनाओं में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई. जबकि उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में दो अन्य लोगों की मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि पुणे के ग्रामीण इलाके धुले, सतारा और सोलापुर शहर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई एव नागपुर शहर के सक्करदरा इलाके में गणेश विसर्जन के दौरान सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. नागरिक निकाय के अधिकारी ने बताया कि ठाणे के कोलबाद इलाके में तेज बारिश के बीच एक पेड़ एक गणेश पंडाल पर गिर गया जिससे इस घटना में 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार की रात को हुई. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस बीच रायगढ़ के पनवेल में बिजली का झटका लगने से नौ साल की एक बच्ची समेत 11 लोग घायल हो गए.


No comments
New comments are not allowed.