DESK: लॉक डाउन के बीच देश के सबसे बड़े बैंक, एसबीआईने अपने सभी एटीएम कार्ड धारकों को बड़ी सौगत दी है. एसबीआई ने 30 जून 2020 तक एटीएम ट्रांजैक्शन को शुल्क मुक्त कर दिया है. इसका मतलब है कि एसबीआई ग्राहक अब अपने और किसी दूसरे बैंक के एटीएम में भी यदि बार बार लेन देन करते हैं, तो भी उन्हें किसी तरह का शुल्क नहीं चुकाना होगा.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने ही इस तरह की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि तीन महीने तक बैंक मिनिमम बैलेंस पर चार्ज भी नहीं वसूलेंगे और किसी भी एटीएम से ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा.
सामान्य दिनों दूसरे बैंक के एटीएम से महीने में 3 ट्रांजैक्शन है फ्री
बता दें सामान्य दिनों में एसबीआई के ग्राहकों को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद शहर में हर महीने अपने एटीएम में 5 बार और किसी अन्य बैंक के एटीएम में 3 बार फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है.
वहीं अन्य शहरों और ग्रामीण इलाकों में अपने एटीएम में यह संख्या 5 और दूसरे बैंक के एटीएम में भी 5 हो जाती है. इसमें एटीएम से पैसे की निकासी, पैसे जमा करना, बैलेंस जानना या किसी और प्रकार की सेवा शामिल है। 5 बार ट्रांजक्शन के बाद एसबीआई अपने एटीएम कार्ड धारकों से शुल्क वसूल करता है.
किसी भी एटीएम से कर सकते हैं निकासी
बैंक ने कहा है कि कोरोनावायरस के दंश से लड़ने के लिए देश भर में हुए लॉकडाउन के बीच लोगों को पैसे निकालने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए यह फैसला किया गया है.
अपने ग्राहकों को भेजे एक ईमेल संदेश में एसबीआई ने कहा है कि माननीय वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणा के मद्देनजर, आपके बैंक ने एटीएम उपयोग के शुल्क को 30 जून 2020 तक माफ करने का फैसला किया है. यह उपयोग चाहे एसबीआई के एटीएम से होता है या किसी और बैंक के एटीएम पर. इसमें नि:शुल्क उपयोग की सीमा समाप्त होने पर भी कोई शुल्क नहीं देना होगा.
निर्मला सीतारमण ने की थी घोषणा
गौरतबल हो कि बीते 24 मार्च को, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि बैंक के ग्राहक द्वारा किसी भी बैंक के एटीएम से तीन महीने तक, यानी 30 जून तक बिना शुल्क ट्रांजैक्शन कर सकेंगे. इसके लिए उनसे किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए पैकेज की घोषणा करते हुए यह बात कही थी.
गौरतबल हो कि बीते 24 मार्च को, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि बैंक के ग्राहक द्वारा किसी भी बैंक के एटीएम से तीन महीने तक, यानी 30 जून तक बिना शुल्क ट्रांजैक्शन कर सकेंगे. इसके लिए उनसे किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए पैकेज की घोषणा करते हुए यह बात कही थी.

