DESK: लॉकडाउन के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने योजनाबद्ध साजिश रची जा रही है.
यह खुलासा झारखंड पुलिस की आईटी सेल ने की है.
झारखंड पुलिस की आईटी सेल ने रांची, धनबाद, पलामू और देवघर में ऐेसे कई मामलों का पता लगाया है. जिनमें कुछ लोग पैसे देकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ ऑडियो-वीडियो डलवा रहे हैं. इसे लेकर राज्य के विभिन्न थानों में अब तक 86 मामले दर्ज की गई हैं.
इनमें 126 आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनमें से 71 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार इन गिरफ्तार किये गये लोगों से पूछताछ में पता चला है कि वीडियो बनाने के लिए इन्हें पैस दिये गए थे. ज्यादातर एकाउंट में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए गए थे.
पुलिस के अनुसार भड़काऊ वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के लिए लाखों रुपये खर्च किये गये है. पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

