लेटेस्ट

Latest

फेयरमाइन कार्बन्स ने छठ घाट की कराई साफ-सफाई, छठ व्रतियों की सुविधा का रखा ध्यान

Fairmine Carbons carried out the cleaning of the Chhath ghat, ensuring the convenience of those observing the Chhath fast

13 November 2026

/ by Uday Bharat

पलामू। सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर फेयरमाइन कार्बन्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को पंडवा स्थित छठ घाट पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कंपनी प्रबंधन के निर्देश पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए घाट और आसपास के परिसर की सफाई कराई।

कंपनी के निदेशक राजीव कुमार सिंह एवं राजीव शेखर, माइंस जीएम सुभाष कुमार सिन्हा तथा सीनियर डीजीएम यशवंत कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना था। सफाई अभियान के तहत छठ घाट एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई, ताकि व्रतियों को भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

इस संबंध में कंपनी के पीआरओ अशोक मिश्रा ने बताया कि फेयरमाइन कार्बन्स प्राइवेट लिमिटेड सामाजिक दायित्वों के प्रति हमेशा सजग एवं प्रतिबद्ध रहती है। इसी क्रम में लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट की सफाई कराई गई है।

मौके पर सहायक महाप्रबंधक राज सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद कुमार दीक्षित, मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध विभाग के अशोक मिश्रा, प्रशासन प्रबंधक अंशु वर्मा, भूमि एवं समन्वय अधिकारी आशीष उपाध्याय, सामाजिक कार्यकर्ता जयपाल सिंह, सच्चिदानंद मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।

Next Story Older Post Home

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo