लेटेस्ट

Latest

सेना की बड़ी कार्रवाई, 5 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

Major army action, 5 terrorists killed, 1 soldier martyred

05 April 2020

/ by Uday Bharat

DESK: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की और एक मुठभेड़ में 5 आतंकियो को मार गिराया. सेना की यह कार्रवाई तलाशी अभियान के पांचवें दिन हुई जिसमें कुपवाड़ा के जंगलों में आतंकवादियों की खोज-बीन की जा रही थी. 

इस अभियान के दौरान रविवार सुबह नियंत्रण रेखा के पास जंगलों में रंगदोरी बहक इलाके में सेना व आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस कार्रवाई में 5 आतंकियों के मारे जाने की खबर है. पिछले 24 घंटे में 9 आतंकी मारे गए हैं. इस कार्रवाई में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है.
इसे भी पढ़े: सैनिटाइजर लगा न जलाएं दीये, 9 पॉइंट्स में समझें
जानकारी के मुताबिक, गुगुलदारा तीन बहक इलाके में सेना की 8 जाट रेजिमेंट ने तलाशी अभियान चलाया था. सेना को पता चला था कि इस इलाके के आसपास आतंकियों का एक समूह घुस गया है जो मौका मिलते ही हमला करने की फिराक में है. बुधवार को भी सेना ने तलाशी शुरू की थी जब दोनों ओर से कुछ गोलीबारी की खबरें आई थीं. रविवार को यह अभियान और तेज हो गया जिसमें मुठभेड़ के बाद आतंकवादी मारे गए.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo