लेटेस्ट

Latest

सैनिटाइजर लगा न जलाएं दीये, 9 पॉइंट्स में समझें

Do not burn sanitizer lights, understand in 9 points

05 April 2020

/ by Uday Bharat

DESK: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एकजुटता और सामूहिकता के इजहार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रात 9 बजे से 9 मिनट तक लाइट बंद कर दीये या टॉर्च जलाने की अपील की है. इस दौरान कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं. आइए, 9 पॉइंट्स में समझिए कि आज 'रात 9 बजे, 9 मिनट' के दौरान क्या-क्या करना है.


- ग्रिड की सुरक्षा के लिए न तो एक साथ सारी लाइटें बंद करें, न ही एक साथ सारी लाइटें ऑन करें.

- घरों को मोमबत्ती और दीयों से रौशन करते समय आग से अपने और घर के बचाव का ध्यान रखें.

- फ्रिज, कंप्यूटर, फैन, एसी या बिजली के दूसरे उपकरणों को बंद न करें. इससे पावर डिमांड में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा.


-रात 9 बजे घर की लाइटें एक-एक कर बंद करें, न कि एक साथ.

- इसी तरह रात 9 बजकर 9 मिनट पर एक ही साथ सभी बल्ब न जलाएं. एक-एक कर जलाएं.

- अल्कोहल वाला सैनिटाइजर आग जल्दी पकड़ता है, लिहाजा दीया या मोमबत्ती जलाने से पहले ऐसे     सैनिटाइजर का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें.

- घर में दीया या मोमबत्ती न हो तो परेशान न हों. मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट भी जला सकते हैं.

- बेहतर यह होगा कि दीया या मोमबत्ती जलाने से पहले आप साबुन से हाथ धोएं.

- बच्चों को लेकर सावधानी बरतें। उन्हें छतों पर या खिड़कियों के किनारें न जाने दें.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo