DESK : भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 3578 पहुंच गई है. वहीं, कोरोना की चपेट में आकर अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है.
इस संकट के बीच पीएम मोदी की अपील पर संक्रमण से लड़ने के लिए एकजुटता दिखाने की मुहिम के तहत दीप और मोमबत्तियां जलाए जाएंगे.
इस बीच खबर आ रही है कि जयपुर के एक ही मोहल्ले के 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. खबर के मुताबिक जयपुर के रामगंज इलाके में अबतक 74 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
जयपुर के रामगंज मोहल्ले से 39 नए मामले सामने आए हैं. अब यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 74 हो गई है. इधर, सीएम के आदेश पर कोरोना डाटा से तबलीगी जमात कॉलम हटा दिया गया है.

