लेटेस्ट

Latest

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बेचने के लिए OLX पर डाल दिया एड, सरकारी महकमे में मचा हड़कंप

Advertisement put on OLX to sell Statue of Unity, stir in government department

06 April 2020

/ by Uday Bharat

DESK: देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं देश में कोरोना के खतरे से निपटने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है. इस बीच गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बेचने से जुड़े एक ऑनलाइन विज्ञापन का मामला सामने आया है.

इंडिया  जहां कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहा है तो ऑनलाइन वेबसाइट ओएलएक्स पर दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बेचने का विज्ञापन निकला है. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बेचने का विज्ञापन निकलने से सरकारी महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है.

दरअसल, ओएलएक्स पर एक विज्ञापन पोस्ट किया गया, जिसमें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की बिक्री की बात कही गई. इस विज्ञापन में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को 30 हजार करोड़ रुपये में बेचने के लिए रखा गया. साथ ही लिखा कि गुजरात सरकार को कोरोना वायरस के हालत से लड़ने के लिए अस्पताल और मेडिकल उपकरणों के लिए पैसों की जरूरत है.
इसे भी पढ़े: एक ही मोहल्ले के 39 लोग कोरोना पॉजिटिव, दहशत मेंं इलाके के लोग
वहीं मामले के सामने आने के बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्रशासन भी हरकत में आ गया और इस मामले को लेकर केवड़िया कॉलोनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई. प्रशासन ने अज्ञात शख्स और ओएलएक्स कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo