लेटेस्ट

Latest

MGM में इलाज के लिए भर्ती एक महिला के साथ रेप, मचा हड़कंप

Rape with a woman admitted for treatment in MGM

13 March 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK : झारखंड के लौह नगरी जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां एकबार फिर जिले के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम में इलाज के लिए भर्ती एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है.
मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हा है. दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर एसएसपी अनूप बिरथरे ने एसआईटी का गठन किया है. टीम सिटी एसपी सुभाष चन्द्र जाट के नेतृत्व में केस का अनुसंधान करेगी.
घटना के संबंध में बताया गया है कि एमजीएम अस्पताल में इलाजरत एक 50 वर्षीया महिला से दुष्कर्म किया गया. मामले में साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने परसूडीह के बारीगोड़ा निवासी महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. अज्ञात युवक को आरोपी बनाया गया है.
बताया जा रहा है कि पीड़िता सड़क पर रह कर जीवन यापन करती है. उसके पति की मौत हो चुकी है. तबीयत बिगड़ने पर वह 21 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुई थी. इसकी एंट्री रजिस्ट्रेशन काउंटर में भी है. पांच मार्च को उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई. छह मार्च को ही अस्पताल छोड़कर बिना सूचना चली गई.
अस्पताल की नर्सों के अनुसार महिला चौथे तल्ले में मेडिसिन वार्ड के बेड नंबर 62 में भर्ती थी. उसे मामूली बुखार और सर्दी-खांसी की शिकायत थी. कहा यह भी जा रहा है कि घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने आनन फानन उसे छुट्टी दे दी थी.
इधर मामला सामने आने के बाद इस बावत साकची थाना में मामला दर्ज हुआ है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है. गुरुवार को पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान भी हुआ. अब पुलिस को पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है.
साकची थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पीड़िता को खोजा गया और उसके बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई. पीड़िता की सड़क पर ही अपना जीवन यापन करती है. उन्होंने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
एमजीएम में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें यह कोई पहली घटना नहीं है जब एमजीएम अस्पताल में भर्ती किसी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. पहले भी अस्पताल में दुष्कर्म और छेड़खानी की घटनाएं हो चुकी है. 29 फरवरी 2016 को इसी अस्पताल में एक नाबालिग रेप पीड़िता से दोबारा दुष्कर्म का मामला सामने आया था. 15 साल की नाबालिग रेप पीड़िता का यहां के इलाज चल रहा था. अस्पताल परिसर में ही यहां के एक सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ दोबारा रेप किया था.
वहीं  26 अप्रैल 2019 को एमजीएम अस्पताल में इलाज कराने पहुंची मानगो की महिला के साथ रात में एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया. घटना के समय महिला जग गई और शोर मचाने लगी, तब उसे वहां के लोगों ने पकड़ लिया और अस्पताल में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को सौंप दिया था.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo