लेटेस्ट

Latest

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश बोले - विधायक ढुल्लू महतो मामले में सरकार के इशारे पर नंगा नाच कर रहे पुलिस पदाधिकारी

BJP state president Deepak Prakash said - Police officer performing orgy at the behest of government in MLA Dhullu Mahato case

13 March 2020

/ by Uday Bharat

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हेमंत सरकार के इशारे पर विधायक ढुल्लू महतो को फंसाया और परेशान किया जा रहा है. पुलिस पदाधिकारी सरकार की कठपुतली बनकर नंगा नाच कर रहे है. हर रोज उन्हें इरादतन परेशान किया जा रहा है. 

प्रकाश ने कहा कि पार्टी ऐसे पदाधिकारियों को चिन्हित कर रही है जो सरकार के इशारे पर कानून को अपने हाथ मे ले रहे हैं.

प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पदाधिकारियों को अपनी संवैधानिक मर्यादा नही भूलनी चाहिए. 

प्रकाश ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी यदि अपनी मर्यादा का उल्लंघन करना बंद नही करेंगे तो भाजपा उनके खिलाफ सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होगी. 
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo